Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मेडिकल कॉलेज

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, 2022 तक सभी कार्य करायें पूर्णः आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भवन का निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए दिसंबर 2022 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही अन्य निर्माण कार्य एवं बुनियादी सुविधाएं बहाल कराना सुनिश्चित करें।  निर्माण कार्य सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं बहाल करने हेतू सभी संबंधित विभाग एवं निर्माण एजेंसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि समय रहते सभी सुविधाएं बहाल हो सके और सुसर्जीत मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शुरू हो सके। उक्त बातें आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने कही। वे आज आयुक्त कार्यालय में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भवन सहित अन्य निर्माण कार्य एवं बुनियादी सुविधाएं बहाल कराए जाने संबंधी प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।  विज्ञापन आयुक्त ने कॉलेज में शुद्ध पेयजल की पर्याप्त सुविधा देने का निदेश पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दिया। पानी कनेक्शन के लिए मेडिकल कॉलेज द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल में आवेदन कराने का निदेश आयुक्त ने दिया। साथ ही बिजली व्यवस्था सुनिश्चित कराने ...

बिहार में दो एम्स खोलने वाली मोदी सरकार क्यों रद्द करना चाहती है झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेज की मान्यता, झारखंड की शिक्षा पर सियासत, फ्यूज बल्ब गैंग मौन क्यों ? बड़ा सवाल - मोदी सरकार क्यों छीनना चाहती है दुमका, हज़ारीबाग़ और पलामू मेडिकल कॉलेज

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेज की मान्यता खतरे में है. सबसे दुखद बात ये है की इन कॉलेजो में नामांकन लेने वाले छात्रों का भविष्य भी अब अधर में लटक गया है. दुमका, पलामू और हज़ारीबाग़ मेडिकल कॉलेज की मान्यता बचाने के लिए राज्य की हेमंत सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार को अनुरोध पत्र लिखा है. कोरोना काल की वजह से इन तीनो मेडिकल कॉलेजो के भवन का आंशिक निर्माण बचा हुआ था, जिसका बहाना बनाकर अब दुमका, हज़ारीबाग़ और पलामू मेडिकल कॉलेज की मान्यता ही केंद्र सरकार समाप्त करना चाहती है. इसके लिए पूरी नामांकन प्रक्रिया को रोक दिया गया है. जिसपर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आपत्ति जताई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों मेडिकल कॉलेज चालू हो चुके हैं. आधारभूत संरचना और कर्मचारियों में कुछ कमी जरूर थी, जिसे पूरा करने का काम तेजी से चल रहा है. आधारभूत संरचना में लगभग 90-95 फीसदी काम हो चुका हैं. अब इन तीनों कॉलेजों को डिबार कर दिया गया है. बच्चे नामांकन नहीं ले सकते हैं. जबकि देवघर एम्स का काम पांच फीसदी भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन उसे डिबार नहीं किया गया है। उधर मुख्य...

मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए जमीन चयन को लेकर अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  उपायुक्त जिशान कमर के निर्देश पर अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप  ने बुधवार को सदर प्रखंड के भूसूर गांव में पहुंचकर मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए जमीन चयन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मेडिकल कॉलेज निर्माण के मानक के अनुसार जमीन की जांच की एवं सीओ से पूरी जानकारी ली, इस दौरान उन्होंने जमीन से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त को समर्पित करने की बात कही।  मौके पर सीओ हरीश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। बताते चलें कि मेडिकल कॉलेज  निर्माण को लेकर सरकार द्वारा लातेहार जिले को जमीन चयन का निर्देश दिया गया है, जिसके बाद उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए जमीन चयन करने का  निर्देश दिया है। 20 से 25  एकड़ जमीन की है आवश्यकता  सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 20 से 25 एकड़ जमीन की आवश्यकता है जिसके तहत जिला प्रशासन की ओर से जमीन चयन को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

मेडिकल काॅलेज के जमीन चयन को लेकर कवायद तेज, उपायुक्त जिशान कमर के निर्देश पर मेडिकल काॅलेज के लिए जमीन चयन को लेकर चंदवा पहुंचे अपर समाहर्ता एवं डीआरडीए निदेशक

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 चंदवा प्रखंड के चेटर पंचायत अतंर्गत एनएच के किनारे लटदाग में जमीन चयन को लेकर किया निरीक्षण उपायुक्त जिशान कमर को रिर्पोट सौंपने की कही बात जिले में मेडिकल काॅलेज खोलने के लिए  जमीन चयन को लेकर सरकार से निर्देश प्राप्त होने पर  जिला प्रशासन ने मेडिकल काॅलेज के लिए जमीन चयन को लेकर कवायद तेज कर दी है। मेडिकल काॅलेज के लिए जमीन चयन हेतु उपायुक्त जिशान कमर के निर्देश पर शनिवार को अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप एवं डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह चंदवा पहुंचे एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अरविंद कुमार के साथ प्रखंड के चेटर पंचायत अंतर्गत एनएच किनारे  लटदाग में जमीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप एवं डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह के द्वारा जमीन की पूरी जानकारी सीओ अरविंद कुमार से ली गयी  एवं जमीन का अवलोकन करते हुए पूरी रिर्पोट उपायुक्त जिशान कमर को सौंपने की बात कही। बीडीओ सह सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा मेडिकल काॅलेज के लिए निर्धारित ज...