Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए जमीन चयन को लेकर अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण

पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
 उपायुक्त जिशान कमर के निर्देश पर अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप  ने बुधवार को सदर प्रखंड के भूसूर गांव में पहुंचकर मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए जमीन चयन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मेडिकल कॉलेज निर्माण के मानक के अनुसार जमीन की जांच की एवं सीओ से पूरी जानकारी ली, इस दौरान उन्होंने जमीन से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त को समर्पित करने की बात कही।  मौके पर सीओ हरीश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। बताते चलें कि मेडिकल कॉलेज  निर्माण को लेकर सरकार द्वारा लातेहार जिले को जमीन चयन का निर्देश दिया गया है, जिसके बाद उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए जमीन चयन करने का  निर्देश दिया है।

20 से 25  एकड़ जमीन की है आवश्यकता

 सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 20 से 25 एकड़ जमीन की आवश्यकता है जिसके तहत जिला प्रशासन की ओर से जमीन चयन को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

Comments