पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 झारखंड/गुमला: झारखण्ड के गुमला जिले से एक घटना की तस्वीरें आई है जिसे लोग सोशल मीडिया पर काफी शेयर और लाइक कर रहे हैं ।दरअसल यह वाक्या शुक्रवार के अपराह्न का है ,जब गुमला जिले के चैनपुर थाना के गेट पर थाना के बगल के गली में रहने वाली दो छोटी बच्चियां चैनपुर थाना के गेट पर आकर खड़ी हो गईं। जब गेट पर मौजूद संतरी ने आने का कारण पूछा तो बच्चियों ने बताया बड़ा बाबू से मिलना है, केस करना है। विज्ञापन बकौल चैनपुर पुलिस बच्चियों की शिकायत के बाद चैनपुर पुलिस हर्षित हुई कि सोशल पुलिसिंग का फल साक्षात उनके समक्ष था। कच्ची उम्र में पुलिस के प्रति बच्चों का विश्वास न टूटे इसलिए थाना प्रभारी ने उन्हें कड़ी करवाई का भरोसा दिया और बच्चियों को लेकर लड़ाई की जगह पर गए। हालांकि विरोधी गुट के बच्चे उससे पहले मौके फरार हो चुके थे।