Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जांच

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सब इंस्पेक्टर लालजी यादव के आत्महत्या को लेकर जांच के लिए नावा थाना पहुंची सीआईडी टीम

पलामू समाचार केंद्र  नावा बाजार प्रतिनिधि  बबलू कुमार गुप्ता +917979886793 नावा बाजार थाना में बृहस्पतिवार को सब इंस्पेक्टर लालजी यादव की आत्महत्या को लेकर जांच के लिए नावा बाजार थाना पहुंची सीआईडी टीम।  नावा बाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव को पलामू कप्तान चंदन सिन्हा के द्वारा 6 जनवरी 2022 को निलंबित कर दिया था जो 11 जनवरी 2022 को नावा बाजार थाना में ही पंखा के फांसी के फंदे से झूलता हुआ शव बरामद हुई थी। जिसमें ग्रामीणों ने लालजी यादव के न्याय के लिए एनएच 98 मुख्य पथ को 16 घंटे जाम कर दिया था ।जिसमें परिजनों द्वारा रिपोर्टमास्टम के साथ सीबीआई जांच की सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। आत्महत्या को लेकर सीआईडी टीम जांच उपरांत नावा बाजार थाना में मजिस्ट्रेट राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में संघन जांच कर वापस लौट गई। विज्ञापन

सांसद विष्णु दयाल राम ने नावा बाजार निवर्तमान थाना प्रभारी लालजी यादव के आत्महत्या के बाद उच्चस्तरीय जांच की मांग की

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - सांसद विष्णु दयाल राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत नावा बाजार थाना परिसर में निवर्तमान थाना प्रभारी लालजी यादव की आत्महत्या के मामले को बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया ,साथ ही उक्त घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की, उन्होंने उपरोक्त घटना को राज्य की चरमराती विधि व्यवस्था, भ्रष्टाचार, उग्रवादी गतिविधियां ,अवैध उत्खनन ,अवैध बालू का उठाव ट्रांसफर पोस्टिंग में बोली लगाने के कारण की परिणिति बताया है। विज्ञापन आज आम लोगों में यह चर्चा का विषय है कि थानों में ट्रांसफर पोस्टिंग मैं वरीयता एवं अनुभव तथा दक्षता का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है वरीय पदाधिकारियों को कनीय पदाधिकारियों के मामहत कार्य करने के लिए मजबूर किया जा रहा है ।

नेवी जवान सूरज कुमार दुबे हत्याकांड मामले में जांच करने महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम पलामू पंहुची

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 नेवी जवान सूरज कुमार दुबे हत्याकांड मामले में जांच करने महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम पलामू पंहुची  महाराष्ट्र पुलिस चैनपुर के कोलुआ में सूरज कुमार दुबे के परिजनों से पूछताछ कर रही है. महाराष्ट्र पुलिस के साथ पलामू के चैनपुर थाना की पुलिस भी मौके पर है मौजूद

अंचल कार्यालय में एसीबी की टीम ने कागजातो को खंगाला

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +91797986793 ✒️🔰✒️🔰✒️🔰✒️🔰✒️🔰✒️ टंडवा:मंगलवार को टंडवा अंचल कार्यालय में एसीबी की टीम ने कागजातों को खंगाला । बताया जाता है कि  सरकारी भूमि की अवैध जमाबंदी से संबधित कागजातों को खंगाला गया  है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मगध-आम्रपाली व पिपरवार  कोल परियोजना क्षेत्र के बारह गांवो में भू-माफियाओं द्वारा अंचलकर्मियो से मिलीभगत कर सरकारी भूमि की अवैध जमाबंदी कराई गई थी,इसी पुराने मामले के  कांड संख्या  1/16 की जांच करने हजारीबाग के एसीबी की इंसपेक्टर रैंक की टीम पहुची थी।जांच टीम ने अंचलकर्मियो से कड़ी पूछताछ की है।बताया जा रहा है कि पूर्व में पदस्थापित अंचलाधिकारियो  के मिलीभगत से भू-माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध जमाबंदी कराई गई है। और सीसीएल से नौकरी मुआवजा के लिए दावा किया गया ।इस दौरान अधिकारियों ने दिलखोलकर माफियाओं को सहयोग करने की बात सामने आ रही है ।एवं सरकारी  भूमि का सत्यापन कर दिया गया था ,ऐसे ही मामलों से संबंधित जांच करने पहुची थी। 👆हलाकी अंचलाधिकारी अनूप कच्छप छुट्टी पर पर होने के कारण कोई ...