पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
सांसद विष्णु दयाल राम ने नावा बाजार निवर्तमान थाना प्रभारी लालजी यादव के आत्महत्या के बाद उच्चस्तरीय जांच की मांग की
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पलामू - सांसद विष्णु दयाल राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत नावा बाजार थाना परिसर में निवर्तमान थाना प्रभारी लालजी यादव की आत्महत्या के मामले को बहुत ही दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया ,साथ ही उक्त घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की,
उन्होंने उपरोक्त घटना को राज्य की चरमराती विधि व्यवस्था, भ्रष्टाचार, उग्रवादी गतिविधियां ,अवैध उत्खनन ,अवैध बालू का उठाव ट्रांसफर पोस्टिंग में बोली लगाने के कारण की परिणिति बताया है।विज्ञापन
आज आम लोगों में यह चर्चा का विषय है कि थानों में ट्रांसफर पोस्टिंग मैं वरीयता एवं अनुभव तथा दक्षता का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है वरीय पदाधिकारियों को कनीय पदाधिकारियों के मामहत कार्य करने के लिए मजबूर किया जा रहा है ।
Comments
Post a Comment