Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ग्रामीण विकास

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम से सफलता की सोपान गढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विगत एक साल में करीब 550 करोड़ क्रेडिट लिंकेज के रुप में सखी मंडलों को उपलब्ध कराया गया झारखण्ड की ग्रामीण महिलाएं खेती, पशुपालन एवं कारोबार में भी हाथ आजमाते हुए सफल उद्यमी के रुप में अपनी पहचान बना रही हैं। ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी ऐसी महिलाओं को हर संभव सहायता कर रहा है, जिससे इनका आर्थिक स्वावलंबन सुनिश्चित हो सके। ग्रामीण महिलाओं को सखी मंडल से जोड़कर सशक्त आजीविका उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं के इस सशक्तिकरण में सबसे अधिक सहायक क्रेडिट लिंकेज बन रहा है. झारखण्ड  राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राज्य में अब तक  2.54 लाख सखी मंडल के गठन के जरिए करीब 32 लाख परिवारों को सखी मंडल में जोड़ा गया। करीब एक लाख सखी मंडलों को 387 करोड़ की राशि सामुदायिक निवेश निधि एवं लाखों सखी मंडलों को कुल 1824 करोड़ की राशि ग्रामीण आजीविका मिशन के क्रेडिट लिंकेज के जरिए बैंकों से उपलब्ध कराया गया है। सखी मंडल के जरिए मिलने वाली इन आर्थिक सहायता की मदद से ग्रामीण मह...

देश के विकास में ग्रामीण विकास का होना सबसे अहम- उपायुक्त

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793   ग्रामीण विकास एवं देश के सर्वांगीण विकास में आपका सहयोग एवं आपकी महत्ता अपने आप में महान है- उपायुक्त  आरसेटी बैंक ऑफ इंडिया बोकारो में डोमैन स्किल ट्रेनर के सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त के द्वारा आरसेटी कार्यालय परिसर में दीप प्रज्वलित किया गया।  उपायुक्त ने महिला प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दिए   ग्रामीण विकास मंत्रालय , भारत सरकार के द्वारा ” पशु मित्र ” के पायलट प्रोजेक्ट के तहत पूरे भारत में केवल 8 जिले मे प्रारम्भ किया गया है जिसमे से एक बोकारो RSETI भी शामिल है।  विगत 5 वर्षो से “AA” ग्रेड को बरकरार रखा है- निदेशक आरसेटी बोकारो पशुमित्र की पंचायत स्तर एवं इसके देश के ग्रामीण विकास में महत्ता को सबों के सामने रखा- नेशनल अकादेमी ऑफ रुडसेटी नई दिल्ली  दिनांक 08 फरवरी, 2021 को आरसेटी बैंक ऑफ इंडिया बोकारो में डोमैन स्किल ट्रेनर के सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त श्री राजेश सिंह के द्वारा आरसेटी कार्यालय परिसर में दीप प्रज्वलित किया गया। उक्त कार...

गुणवत्ता के साथ कार्य करें अधिकारी/कर्मीः उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 योजनाओं के क्रियान्वयन में लायें गति पदाधिकारी, कर्मी अपनी जिम्मेदारियों को समझें, लोगों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ उपायुक्त पहुंचे रामगढ़ प्रखंड कार्यालय, मुखिया पंचायत सचिव व प्रखंड कर्मियों के साथ की बैठक पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन  ने कहा कि योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिले। इसमें किसी तरह के कोताही नहीं बरतें। पंचायतों से शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी। गुणवत्तापूर्ण  कार्य करें, गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगी। आमजनों की समस्याओं का निदान हो, सभी को इसका ध्यान रखना है। प्रखंड क्षेत्र में चल रही योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लायें। उपायुक्त आज रामगढ़ प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उपायुक्त ने मुखिया, प्रखंडकर्मी  एवं पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत अभियान, स्वास्थय सहित सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की।  साथ ही प्रखंड एवं पंचायत क्षेत्र के गांवों में सड़क, बिजली,...