पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
ग्रामीण विकास एवं देश के सर्वांगीण विकास में आपका सहयोग एवं आपकी महत्ता अपने आप में महान है- उपायुक्त
आरसेटी बैंक ऑफ इंडिया बोकारो में डोमैन स्किल ट्रेनर के सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त के द्वारा आरसेटी कार्यालय परिसर में दीप प्रज्वलित किया गया।
उपायुक्त ने महिला प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दिए
ग्रामीण विकास मंत्रालय , भारत सरकार के द्वारा ” पशु मित्र ” के पायलट प्रोजेक्ट के तहत पूरे भारत में केवल 8 जिले मे प्रारम्भ किया गया है जिसमे से एक बोकारो RSETI भी शामिल है।
विगत 5 वर्षो से “AA” ग्रेड को बरकरार रखा है- निदेशक आरसेटी बोकारो
पशुमित्र की पंचायत स्तर एवं इसके देश के ग्रामीण विकास में महत्ता को सबों के सामने रखा- नेशनल अकादेमी ऑफ रुडसेटी नई दिल्ली
दिनांक 08 फरवरी, 2021 को आरसेटी बैंक ऑफ इंडिया बोकारो में डोमैन स्किल ट्रेनर के सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त श्री राजेश सिंह के द्वारा आरसेटी कार्यालय परिसर में दीप प्रज्वलित किया गया। उक्त कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि नेशनल अकादेमी ऑफ रुडसेटी के कंट्रोलर श्री आर.आर. सिंह, आरसेटी के राष्ट्रीय निदेशक श्री बी.सी.साहा, बैंक ऑफ इंडिया बोकारो अंचल के आंचलिक प्रबन्धक श्री धनंजय कुमार एवं झारखंड के असिस्टेंट कंट्रोलर श्री सी. बी. पाण्डेय शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत में निदेशक आरसेटी श्री अंतोष कुमार ने उपायुक्त महोदय सहित समारोह मे उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं डीएसटी सर्टिफिकेशन मे आए सभी मास्टर ट्रेनर्स का स्वागत कर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताया।
ग्रामीण विकास एवं देश के सर्वांगीण विकास में आपका सहयोग एवं आपकी महत्ता अपने आप में महान है
उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने सभी महिला प्रशिक्षणार्थियों को दृष्टांत से संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अर्जुन की तरह दृष्टांत हैं और आपसे काफी अपेक्षाएँ हैं। ग्रामीण विकास एवं देश के सर्वांगीण विकास में आपका सहयोग एवं आपकी महत्ता अपने आप में महान है। इस प्रशिक्षण के उपरांत आप सभी गाँव एवं पंचायत स्तर पर जो अपना सहयोग देंगी वो पूरे देश को एक नयी दिशा की ओर ले जाएगा एवं देश के आर्थिक विकास में एक नया आयाम जोड़ेगा। साथ ही उन्होने कहा की अगर इस प्रोजेक्ट मे या आरसेटी बोकारो में किसी भी प्रकार की उनकी मदद या जरूरत पड़ी तो वो हमेशा तैयार है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों ने उनका धन्यवाद किया।
विगत 5 वर्षो से “AA” ग्रेड को बरकरार रखा है
निदेशक आरसेटी श्री अंतोष कुमार ने बताया कि आरसेटी बोकारो किस तरह कोविद महामारी के बावजूद अपने लक्ष्य को पूरा किया एवं विगत 5 वर्षो से “AA” ग्रेड को बरकरार रखा हुआ है। उन्होने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय , भारत सरकार के द्वरा ” पशु मित्र” के पायलट प्रोजेक्ट के तहत पूरे भारत में केवल 8 जिले मे प्रारम्भ किया गया है जिसमे से एक बोकारो RSETI भी है। इसके लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार और नेशनल अकादेमी ऑफ रुडसेटी, बैंग्लोर का तहे दिल से आभार और धन्यवाद कि उन्होने इतना विश्वास बैंक ऑफ इंडिया RSETI Bokaro के प्रति रखा। इस पशु मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोकारो के सभी नौ प्रखंडों से 35 महिला प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण ले रही हैं। इस प्रोग्राम में काफी फील्ड विजिट करवाया गया है। साथ जिला पशुपालन पदाधिकारी से क्लास करवाया गया है और इस प्रोग्राम के मास्टर ट्रेनर भी काफी क्वालिफाइड हैं और इस क्षेत्र मे उन्हे काफी वर्षो का अनुभव भी है। हम चाहते हैं कि जब ये महिलाएं यहा से प्रशिक्षण लेकर जाए तो अच्छी आजीविका मिले और इनको JSLPS, NRLM और MoRD के द्वारा अच्छा सपोर्ट मिले ताकि सही दिशा मे संसाधनो का समुचित उपयोग कर अपने जीवन को एक नया आयाम दे सके। हमारी सोच सिर्फ ट्रेनिंग देना ही नहीं बल्कि इन्हे अच्छी आजीविका मिले ये प्रयास हमेसा से रहा है।
पशुमित्र की पंचायत स्तर एवं इसके देश के ग्रामीण विकास में महत्ता को सबों के सामने रखा
नेशनल अकादेमी ऑफ रुडसेटी के कंट्रोलर श्री आर.आर. सिंह ने पशु मित्र कि सभी महिला प्रशिक्षणार्थीयों को शुभकमनाएँ दी एवं पशुमित्र की पंचायत स्तर एवं इसके देश के ग्रामीण विकास में महत्ता को सबों के सामने रखा। उन्होने से उपायुक्त महोदय को इस पायलट प्रोजेक्ट के बारे में अवगत कराया एवं उन्हे सहयोग एवं इस प्रोजेक्ट मे उनकी विशेष रुचि हेतु धन्यवाद दिया एवं कहा कि उनके सहयोग से इस प्रशिक्षण का शुभारंभ संभव हो पाया है। यह आरसेटी बोकारो एवं नेशनल अकादेमी ऑफ रुडसेटी के लिए गौरव कि बात है। इसके बाद उन्होने सभी प्रशिक्षणार्थियों कि सफलता हेतु एवं DST सर्टिफिकेशन मे आए सभी मास्टर ट्रेनर्स के सफल होने हेतु शुभकमनाएँ दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूरे टीम को धन्यवाद देते हुये कार्यक्रम के समापन की
कार्यक्रम के अंत मे बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबन्धक ने उपायुक्त महोदय, आरसेटी के कंट्रोलर, नेशनल डाइरेक्टर, असिस्टेंट कंट्रोलर एवं इस कार्यक्रम मे उपस्थित सभी प्रशिक्षंर्थियों एवं DST ट्रेनर्स और इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूरे टीम को धन्यवाद देते हुये कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
Comments
Post a Comment