Skip to main content

Posts

Showing posts with the label योगदान

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार छत्तरपुर थाना के नए थाना प्रभारी शेखर कुमार ने अपना योगदान छत्तरपुर थाना में दिए।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार छत्तरपुर थाना के नए थाना प्रभारी शेखर कुमार ने अपना योगदान छत्तरपुर थाना में दिए। वही पूर्व थाना प्रभारी गौतम कुमार से सभी तरह का प्रभार लिया गया। आपको बता दें कि शेखर कुमार छत्तरपुर थाना में पहले भी अपनी सेवा थाना प्रभारी के रूप में दे चुके है परंतु कुछ समय के लिए प्रशिक्षण कार्य हेतू हजारीबाग चले गए थे।जहां प्रशिक्षण कार्य समाप्त होने के बाद पुनः से इन्हें छत्तरपुर थाना प्रभारी के रूप में प्रभार सौंपा गया।थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया की हमारी कोशिश यह रहेगा की मेरे कार्यकाल में पुलिस जनता के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेगी। विज्ञापन

नावा बाजार थाना में पदस्थापित थाना प्रभारी दीपक कुमार दास ने दिया योगदान

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावा बाजार प्रतिनिधि +917979886793   नावा बाजार थाना में पदस्थापित नए थाना प्रभारी दीपक कुमार दास ने रविवार को योगदान दिया ।मौके पर पदस्थापित थाना प्रभारी ने कहा कि नावा बाजार थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने का प्रयास रहेगा। जनता को सुशासन एवं न्याय मेरी प्राथमिकता रहेगी। जनता को बेवजह परेशान नहीं होनी पड़ेगी किसी भी प्राथमिकता पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उचित करवाई की जाएगी। मौके पर एसआई नंद किशोर दास संजय सिंह पीएसआई सुजीत राणा बसंत कुमार कुंदन पासवान भाशो रजक बबलू प्रसाद गुप्ता आरीज आलम उपस्थित थे। विज्ञापन

रामदास साहू द्वारा क्षेत्र के मंदिरों के निर्माण व जीर्णोद्वार में योगदान का सिलसिला निरंतर जारी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 निलांबर पितांबरपुर सामाजिक सरोकारों की नई परिभाषा लिख रहे समाजसेवी, रामदास साहू  द्वारा क्षेत्र के मंदिरों के निर्माण व जीर्णोद्वार में योगदान का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी कड़ी में निलाबर पितांबरपुर प्रखंड के रजहारा पंचायत के नावाडीह भकासी प्राचीन शिव मंदिर के लिए भी व्यक्तिगत योगदान दिया है। एक लाख एक हजार सहयोग से मंदिर के प्रांगण में वाॅल टाइल्स और ग्रेनाइट का कार्य लगा हुआ है।अब मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं।इतना ही नहीं श्री साहू जी के द्वारा क्षेत्र में कई मंदिरों में अपने  नेक कमाई से दान दिया जा चुके है। विज्ञापन मंदिर के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने बताया कि गत दिनों में इस प्राचीनतम मंदिर में दर्शन करने के लिए श्री रामदास साहू के पुत्र अनील साहू पहुंचे थे।मंदिर कमेटी सदस्यों द्वारा उनसे से सहयोग के लिए आग्रह किया गया।

मेदनीनगर नगर निगम की नयी नगर आयुक्त श्रीमती समीरा एस ने दिया योगदान

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सह मेदनीनगर नगर निगम की नयी नगर आयुक्त श्रीमती समीरा एस ने बुधवार को योगदान दिया।निवर्तमान नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद से नगर निगम कार्यालय में प्रभार लेने के बाद नगर निगम के कर्मियों से परिचय प्राप्त की।प्रभार लेने के बाद नयी नगर आयुक्त श्रीमती समीरा एस ने कहा कि मेदनीनगर शहर को साफ सुथरा बनाना,हर गली मोहल्ले को कचरा मुक्त बनना,जलजमाव की समस्या से शहर को निजात दिलाना,नालों का अतिक्रमण हटाना,शहर को भरपूर एवं निर्बाध पानी उपलब्ध करवाना और हर गली मोहल्ला स्ट्रीट लाइट से रोशन करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। विज्ञापन

प्रमंडलीय आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने किया योगदान

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन बेहतर काम कर मिशाल देंः आयुक्त प्रमंडलीय आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने आज अपराह्न योगदान दिया। उन्होंने आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर वर्तमान में आयुक्त कार्यालय की कार्यव्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सबों से अपेक्षा किया कि सभी लोग सरकारी स्थापित प्रक्रिया के तहत अपने- अपने कार्यो का निष्पादन करें। प्रयास यह हो कि आम जनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो एवं उनकी समस्याओं का निस्पादन संबंधित निकटतम क्षेत्रीय कार्यालय के स्तर से ही जाए, ताकि बेवजह उनको भागदौड़ नहीं करनी पड़े। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रक्रिया एवं जवाबदेही हरेक स्तर पर निर्धारित है। सिर्फ इसके बेहतर अनुपालन की जरूरत है। कार्यो में समय पालन से कार्य करने वाले का आत्मविश्वास बढ़ता है एवं मनोबल ऊंचा होता है। दुनिया उन्ही को पुजती है, जिन्होंने अपने कार्यो से आम जनता को अधिक- से -अधिक लाभान्वित कर नजीर पेश की है। अच्छे कार्य संस्कृति से अन्य कार्यालयों के कर्मी भी आपसे प्रेरणा प्राप्त करेंगे और ...