पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
विज्ञापन
बेहतर काम कर मिशाल देंः आयुक्त
प्रमंडलीय आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी ने आज अपराह्न योगदान दिया। उन्होंने आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर वर्तमान में आयुक्त कार्यालय की कार्यव्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सबों से अपेक्षा किया कि सभी लोग सरकारी स्थापित प्रक्रिया के तहत अपने- अपने कार्यो का निष्पादन करें। प्रयास यह हो कि आम जनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो एवं उनकी समस्याओं का निस्पादन संबंधित निकटतम क्षेत्रीय कार्यालय के स्तर से ही जाए, ताकि बेवजह उनको भागदौड़ नहीं करनी पड़े।
उन्होंने कहा कि सरकारी प्रक्रिया एवं जवाबदेही हरेक स्तर पर निर्धारित है। सिर्फ इसके बेहतर अनुपालन की जरूरत है। कार्यो में समय पालन से कार्य करने वाले का आत्मविश्वास बढ़ता है एवं मनोबल ऊंचा होता है। दुनिया उन्ही को पुजती है, जिन्होंने अपने कार्यो से आम जनता को अधिक- से -अधिक लाभान्वित कर नजीर पेश की है। अच्छे कार्य संस्कृति से अन्य कार्यालयों के कर्मी भी आपसे प्रेरणा प्राप्त करेंगे और बेहतर करने की सोचेंगे। सरकारी सेवा मुलतः आमलोगों की सेवा है। अपनी उत्कृष्ट सेवा देकर हमें आमलोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।
मौके पर अवर सचिव अरविंद कुमार ने आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। आयुक्त के योगदान के मौके पर उपनिदेशक, कल्याण मतियस विजय टोप्पो, अवर सचिव अरविंद कुमार, आयुक्त के पीए रंजीत कुमार के अलावा प्रेम प्रकाश, राजीव रंजन तिवारी आदि उपस्थित थे।
डीआईजी एवं उपायुक्त पलामू ने आयुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी के योगदान के बाद पलामू के डीआईजी श्री राजकुमार लकड़ा एवं पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। साथ ही गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। मौके पर पलामू के नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment