Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गांजा तस्करी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

लोहरदगा जिला पुलिस ने गांजा की अवैध तस्करी के मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  लोहरदगा जिला पुलिस ने गांजा की अवैध तस्करी के मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र से एक ट्रक गांजा बरामद किया गया है। ट्रक में लगभग 550 किलो गांजा है। इसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी प्रियंका मीना को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुडू थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इसमें इतनी बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस ने गांजा लदे ट्रक के अलावा एक स्कार्पियो को भी जब्त कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ट्रक संख्या यूपी 67टी 1833 में लदा 550 किलोग्राम गांजा ओड़‍िशा से बिहार भेजा जा रहा था। इस ट्रक की निगरानी स्कार्पियो वाहन संख्या बीआर 03पीए 8453 से की जा रही है। इसकी गुप्त सूचना एसपी को मिली कि कुडू थाना क्षेत्र से होकर गांजा की अवैध तस्करी की जा रही है। इसके बाद एसपी प्रियंका मीना के निर्देश पर कुडू थाना प्रभारी अनिल उरांव ने टीम गठित करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। इसमें पुलिस को यह कामयाबी मि...