पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड सरकार यूक्रेन से वापस आनेवाले झारखंडी छात्रों को फ्लाईट के टिकट का पैसा रीईंबर्स करेगी. उन्होंने कहा है कि झारखंड के वैसे छात्र, जो यूक्रेन में पढ़ रहे हैं और वहां उत्पन्न गतिरोध के बीच अपने निजी खर्च से वापस आ रहे हैं अथवा आनेवाले हैं. उनके टिकट की राशि राज्य सरकार वापस करेगी. झारखंड सरकार केंद्र के साथ मिल कर सभी राज्यवासियों को हर संभव मदद करने की कोशिश कर रही है. इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि झारखंड सरकार ने यूक्रेन में फंसे झारखंड के बच्चों के लिए राज्य में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. इसके अलावा यूक्रेन में पढञने या रोजगार के लिए गये झारखंडवासियों अथवा उनके परिजनों से अपील की है, कि वे नियंत्रण कक्ष अथवा कंट्रोल रूम के फोन नंबरों पर संपर्क कर अपने बच्चे की पूरी जानकारी साझा करें. राज्य सरकार भारत सरकार के साथ मिल कर सभी को हर संभव मदद प्रदान करेगी. सरकार की तरफ से नियंत्रण कक्ष के लिए 0651-2481055, 2480058, 2480083, 2482052, 2481...