Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मोहर्रम

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

मोहर्रम पर नहीं निकलेगा जुलूस

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 अखाड़ा का भी नहीं होगा आयोजन उपायुक्त ने वर्चुअल बैठक कर सभी पदाधिकारियों को आपदा प्रबंधन गाइडलाइन का पालन करवाने हेतु दिया निर्देश मोहर्रम को लेकर उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।इसमें उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि आगामी 20 अगस्त को जिले में  कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए मोहर्रम का पर्व मनाये जाये इसे सुनिश्चित करें।उन्होंने सभी बीडीओ एवं थाना प्रभारी को आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया।उन्होंने सभी एसडीओ व थाना प्रभारी को अपने संबंधित क्षेत्रों के धार्मिक नेताओं से समन्वय बनाकर किसी भी कीमत में किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकलने देने की बात कही।उन्होंने पदाधिकारियों को वैसे संवेदनशील गांव या टोला जहां संप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना है,वैसे स्थानों पर विशेष नजर बनाए रखने एवं फ्लैग मार्च करने को लेकर निर्देशित किया। प्रखंड स्तर पर किए जाने वाले ...