पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
अखाड़ा का भी नहीं होगा आयोजन
उपायुक्त ने वर्चुअल बैठक कर सभी पदाधिकारियों को आपदा प्रबंधन गाइडलाइन का पालन करवाने हेतु दिया निर्देश
मोहर्रम को लेकर उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की।इसमें उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि आगामी 20 अगस्त को जिले में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए मोहर्रम का पर्व मनाये जाये इसे सुनिश्चित करें।उन्होंने सभी बीडीओ एवं थाना प्रभारी को आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया।उन्होंने सभी एसडीओ व थाना प्रभारी को अपने संबंधित क्षेत्रों के धार्मिक नेताओं से समन्वय बनाकर किसी भी कीमत में किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकलने देने की बात कही।उन्होंने पदाधिकारियों को वैसे संवेदनशील गांव या टोला जहां संप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना है,वैसे स्थानों पर विशेष नजर बनाए रखने एवं फ्लैग मार्च करने को लेकर निर्देशित किया।
प्रखंड स्तर पर किए जाने वाले शांति समिति की जानकारी ली एवं सभी बीडीओ व थाना प्रभारी को प्रखंडों में शांति समिति की बैठक करवाने का निर्देश दिया।विज्ञापन
बैठक में उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध धारा 107 के तहत कार्रवाई करें।उन्होंने सभी थाना प्रभारी को उनके संबंधित क्षेत्र के धार्मिक नेताओं को किसी भी तरह का जुलूस ना निकालने से संबंधित आदेश की प्रति लिखित रूप में देने की बात कही।
उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर बनाए रखने एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने,सोशल मीडिया पर नजर रखने तथा सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली सामग्री पोस्ट करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
वहीं बैठक में पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहने की बात कही।उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की बात कही।उन्होंने जिले वासियों से अपील ज़ारी करते हुए कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया में कोई आपत्तिजनक पोस्ट करता हो,और वो आपके संज्ञान में आता है तो तुरंत उस पोस्ट को पुलिस से साझा करें।उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक पोस्ट को फॉरवर्ड या शेयर करता पाया गया तो वैसे व्यक्तियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक में एन आई सी के सभागार से उपायुक्त शशि रंजन के अलावा सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अजित कुमार तिवारी व सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर कुमार उपस्थित थे जबकि,एसडीओ एसडीपीओ सभी बीडीओ व सभी अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी जूम एप से बैठक में भाग लिया।
Comments
Post a Comment