Skip to main content

Posts

Showing posts with the label खेल जगत

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पाण्डु प्रखण्ड के ओबरा में क्रिकेट प्रेमी के बीच पहुँचकर सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाए विश्रामपुर विधानसभा के युवा समाजसेवी माननीय श्री कृष्णा दुबे

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पाण्डु प्रखण्ड के ओबरा में क्रिकेट प्रेमी के बीच पहुँचकर सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाए विश्रामपुर विधानसभा के युवा समाजसेवी माननीय श्री कृष्णा दुबे जी I  साथ में पटेल दुबे, विवेक पांडेय,चंद्रशेखर दुबे, विपिन यादव, सुदर्शन व्यास, विकास जी, सुनील जी एवं सैकड़ों लोग मौजूद थे I

महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ दी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, रविंद्र जडेजा नए कप्तान

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। फ्रेंचाइजी ने रविंद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपने का फैसला किया है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत यानी साल 2008 से ही सीएसके की कप्तानी करते आए हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने 4 बार आईपीएल का खिताब जीता। 5 बार उपविजेता रही। यही नहीं! धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2 बार चैंपियंस लीग का भी खिताब दिलाया। अब धोनी ने इस विरासत को अगली पीढ़ी को सौंपने का फैसला किया है।

पलामू जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आज पुलिस स्टेडियम मेदनीनगर में आयोजित दो दिवसीय जूनियर बालक/ बालिका जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ ।   पलामू  जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, गढ़वा जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार एवं प्रन्यास विकास संस्थान तथा मृणाल संस्थान के संस्थापक प्रोफेसर अमरेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दौड़ प्रारंभ कराया। एथलेटिक्स के सभी आयु वर्ग अंडर 14 वर्ष ,16 वर्ष, 18 वर्ष, 20 वर्ष के बालक बालिका ट्रैक, फील्ड इवेंट  के विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के द्वारा मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । इसके अलावा प्रतियोगिता में ग्रुप सैंपियन को भी ट्रॉफी प्रदान किया गया । साथ ही ओवरऑल चैंपियन बालक बालिका को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया ।इसके अतिरिक्त अपने ग्रुप में चैंपियन खिलाड़ी को प्रन्यास विकास संस्थान तथा मृणाल संस्थान पलामू के द्वारा खिलाड़ी को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया।...

अंबेडकर क्रिकेट क्लब खोढी़ ने जमाया कप पर कब्जा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  छतरपुर प्रखंड स्थित खोढी़ पंचायत में अंबेडकर कास्को नॉकआउट टूर्नामेंट खोढी़ के तत्वधान में रविवार को फाइनल मैच अंबेडकर क्रिकेट क्लब खोढी़ बनाम कैरियर पावर एकेडमिक नावा बाजार  क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मौके पर  अंबेडकर क्रिकेट क्लब खोढी़ विजेता टीम को छतरपुर प्रखंड के उप प्रमुख रंजित जयसवाल उर्फ फंटूश के प्रतिनिधि चंदन जायसवाल द्वारा खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर विनर कप व 2199 नगद दिया गया। तथा उपविजेता टीम को मेडल पहनाकर रनर कप व 1199 नगद दिया गया। विज्ञापन मालूम हो कि टॉस जीतकर केरियर पावर एकेडमी नावा बाजार बैटिंग करते हुए 12 ओभर में 69 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जबकि जवाबी पारी खेलने उतरी अंबेडकर क्रिकेट क्लब खोढी़ द्वारा 6ओभर में 1 विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। उक्त मौके पर उप मुखिया रघु यादव मोहम्मद इबरार अं अंसारी राधे कृष्ण यादव मथुरा राम डॉ विकास कुमार राजेश कुमार नितेश प्रवेश सोम रंजन अजय कुमार क्रिकेट अध्यक्ष निरंजन राम सचिव नंदलाल कुमार कोषाध्यक्ष ...

पर्यावरणविद ने क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता जोड़कर शुभारंभ करते हुए कहा युवा, खेल, कला ,संस्कृति और वन ये सभी पर्यावरण के अंग और राष्ट्र की धरोहर है

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 छतरपुर प्रखंड के डाली बाजार के ढोलही कोकोरो शिवाना पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने  फीता जोड़कर औपचारिक बल्लेबाजी कर किया।    विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता  पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने  अपने संबोधन में कहा कि युवा ,खेल, कला और संस्कृति ये सभी  वन और  पर्यावरण के अंग ही नहीं बल्कि राष्ट्र का धरोहर भी है । इन सबकी हिफाजत की जिम्मेवारी समाज के सभी लोगों का परम कर्तव्य है ।  विज्ञापन पर्यावरण धर्मगुरु कौशल ने पर्यावरण धर्म के 8 मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाते हुए कहा कि हाल की दिनों में  हमारी देश की सभ्यता संस्कृति पर पाश्चात्य सभ्यता हावी होते जा रहा है।  उसी सभ्यता को बचाने के उद्देश्य से  शादी विवाह में वर वधु को गांठ जोड़ने  की परंपरा है न कि  अलग करने की।  उसी सभ्यता संस्कृति को रक्षा के उद्दे...

नावा बाजार के अपग्रेड राजकृत टेन प्लस टू विद्यालय के एक छात्र व दो छात्रा राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेल के लिए हुए चयनित

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावाबाजार प्रतिनिधि +917979886793  नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित अपग्रेड राजकृत टेन प्लस टू उच्च विद्यालय नावा बाजार के एक छात्र आकदास राजा व दो छात्रा सानिया प्रवीण, जैस्मिन खातून झारखंड राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेल के लिए चयन किया गया। मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक टूटी ने कहा कि नावा बाजार टेन प्लस टू उच्च विद्यालय के एक ही विद्यालय के तीन विद्यार्थी झारखंड राज्य एथलेटिक्स खेल में चयन होना नावा बाजार प्रखंड का गौरव की बात है ।इससे क्षेत्र के अभिभावकों को प्रेरणा लेने की जरूरत है ।जो अपने बच्चों को खेल के प्रति सजग अनुभव दिखाते हुए नावा बाजार का नाम झारखंड राज्य में  रोशन करने का  गौरव प्राप्त होगी। विज्ञापन

बस स्टैंड क्रिकेट क्लब ने जमाया कप पर कब्जा

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावाबाजार प्रतिनिधि +917979886793  खेल मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी है खेल मनोरंजन के साथ-साथ योग उत्तम साधन है। खिलाड़ी खेल की भावना से खेल को चलना चाहिए जीत हार लगा रहता है । हार में भी जीत है उक्त बातें इटको पंचायत मुखिया अजय कुमार उर्फ दीपक गुप्ता नावा  बाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद मार्केट के डाक बंगला मैदान में  नवनिर्मित बस स्टैंड के समित रविवार को नॉक आउट  कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट के  फाइनल मैच में कहीं। विज्ञापन मौके पर विजेता टीम बस स्टैंड क्रिकेट क्लब नावा बाजार के कैप्टन रिजवान अहमद को मेडल पहनाकर विनर कप तथा नगद इक्कीस सौ रुपया तथा  उपविजेता शहंशाह क्रिकेट क्लब नावा बाजार के कैप्टन शवाब खान को मेडल पहनाकर रनर कप व एक ग्यारह सो रुपये नगद पुरस्कार  दिया गया। मैच शंहशाह क्रिकेट क्लब नावा बाजार बनाम बस स्टैंड क्रिकेट क्लब नावा बाजार के बीच 16 बार का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शहंशाह क्रिकेट क्लब 13 ओभर में 10 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई ...

नावा बाजार प्रखंड के डाक बंगला मैदान में 6 फरवरी 2022 से क्रिकेट मैच जूनियर नांक आउट कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वाधान में आयोजित होगी

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावा बाजार प्रतिनिधि +917979886793 नावा प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद मार्केट बस स्टैंड के समीप डाक बंगला मैदान में 6 फरवरी 2022 दिन रविवार समय 10:00 दिन में जूनियर नॉक आउट कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वधान में टूर्नामेंट प्रारंभ होगी।  मैच का उद्घाटन मेराज खान उर्फ रिंकू भाई व  इटको पंचायत मुखिया अजय कुमार उर्फ दीपक गुप्ता द्वारा सुनिश्चित होगी। टुनामेंट के अध्यक्ष आरिज आलम  ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट में 8 टीम भाग लेंगे जो प्रत्येक मैच 12 ओवर का खेलाया जाएगा । विज्ञापन टूर्नामेंट में एलबीडब्ल्यू आउट छोड़कर सारे नियम लागू होंगे ।खेल के दौरान पावर प्ले के 3 ओवर ही होगा। क्रिकेट में अंपायर का निर्णय सर्वमान्य होगा ।फाइनल विजेता टीम को ₹2101 तथा उपविजेता टीम को ₹1001 नगद इनाम एवं कप के साथ सम्मानित किया जाएगा। मैच में भाग लेने के लिए क्रिकेट खिलाड़ियों को 1100 सो रुपए एंट्री फीस रखा गया है। टूर्नामेंट के सचिव सरफराज अनवर ,सहयोगकर्ता परमहंस अग्रवाल, डॉ रविन्द्रप्रजापति ,पप्पु गुप्ता, सतनारायण...

क्रिकेट युवाओ का जुनून बन गया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 क्रिकेट युवाओ का जुनून बन गया है। भरदुल सिंह।मेदिनीनगर,  राजा मेदिनीराय यंग स्टार क्रिकेट क्लब धमधमवा पोलपोल के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन । समाजिक कार्यकर्ता भरदुल सिंह ने कहा क्रिकेट युवाओं का जुनून बन गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कमी नही है, जरूरत है सही मार्ग दर्शन की। वे पोलपोल के घोरही में 10 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में रविवार को बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन राजा मेदिनीराय यंग क्रिकेट क्लब धमधमवा पोलपोल के द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।खेल में कभी हार तो कभी जीत लगा रहता है।हमे हार से कभी निराश नही होना चाहिए क्योंकि हार ही जीत का राह  दिखाती है ।  विज्ञापन वही अधिवक्ता संतोष कुमार पाण्डेय ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है।इससे सौहार्द बढ़ता है।खेल को भाईचारे के साथ खेलना चाहिए ।खेल से हमारे  मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है । आज क्रिक...

जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 फुटबॉल को किक मार,उपायुक्त ने किया शुभारंभ 11 से 13 दिसंबर तक चलेगा जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता मेदनीनगर के जिला स्कूल मैदान में शनिवार को उपायुक्त शशि रंजन ने फुटबॉल को किक मारकर जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. शुभारंभ के पश्चात विभिन्न प्रखंडों के बीच मैच खेला गया जिसमें मोहम्मदगंज ने हुसैनाबाद को 4-0 से नौडीहा बाजार ने नवाबज़ार को 2-01 से तरहंसी ने पिपरा को 2-0 से पांकी ने पड़वा को 2-0 व लेस्लीगंज ने मनातू को 1-0 से पराजित किया. इसके पूर्व जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहार ने उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त को बुके देकर स्वागत किया.जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आखिरी मैच दिनांक 13 दिसंबर को खेला जायेगा.मौके पर उपायुक्त शशि रंजन ने मैच के पूर्व सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया.उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के खेल प्रतिभा को निखारने के लिए  मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता कराई जा रही है.उन्हों...

चैनपुर प्रखंड के पंचायत बसरिया कला में फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का किया गया आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 चैनपुर प्रखंड के पंचायत बसरिया कला में फुटबॉल टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया गया जिसका मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलू व अविनाश देव थे फुटबॉल टूर्नामेंट खेल का शुरुआत खिलाड़ियों से परिचय करते हुए राष्ट्रीय गान कराकर खेल का शुरुआत किया मौके पर उन्होंने कहा कि फुटबॉल टूर्नामेंट फाइनल मैच मंगरा टीम  कप्तान मुकेश कुमार खिलाड़ी बालम सिंह राजेंद्र सिंह विजय सिंह मुकेश सिंह नितेश सिंह अरुण सिंह वरुण सिंह ज्ञान सिंह अवधेश सिंह रोहन सिंह प्रदीप सिंह अविनाश सिंह व टेमराई टीम सुनील टोपनो वीर घाट ओपन उपेंद्र कुमार मनीष हेमरोम विजय टोपनो राहुल तो चंदन टोपनो अनिल टोपनो अमित पॉपुलर फ्रंट ओपन ओं राजीव टोपनो पलूस गुड़िया उज्जवल टीदु खोमा डोड्राय चैनपुर के बीच खेला जा रहा है जो कि 30- 30 मिनट का दोनों खिलाड़ियों को समय दिया गया है इस बीच जो खिलाड़ी फाइनल मैच में विजई मंगरा टिम बरवाडीह उपविजेता कर्मा चैनप्पुर हुआ  सभी खिलाड़ियों को मेडल व ट्राफी देकर शैलेंद्र कुमार शैलू के द्वारा सम्मानित ...

न्यूजीलैंड को फाइनल में 8 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया पहली बार टी20 में वर्ल्ड चैंपियन बना

पलामू समाचार केंद्र  प्रतिनिधि मेदनीनगर  पलामू झारखंड +917979886793 ऑस्ट्रेलिया ने यूएई में भारत की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप को जीत लिया है। वह पहली बार टी20 में वर्ल्ड चैंपियन बना है। उसने रविवार (14 नवंबर) को खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। कीवी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरी बार लिमिटेड ओवर के फाइनल में हारी है। उसे 2009 चैंपियंस ट्रॉफी और 2015 वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 172 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवर में दो विकेट पर 173 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर फाइनल में हीरो साबित हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने कहा- पहली बार टी20 विश्व कप जीतने पर गर्व है। पूरे टूर्नामेंट में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। लोगों ने हमारा बोरिया बिस्तर बांध दिया था लेकिन हमने हार नहीं मानी और शानदार वापसी की। मेरी नजर में तो जांपा टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करके बड़े ...

फ्रेंडली मैच में पलामू पुलिस ने मीडिया 11 को 08 विकेट से हराया।

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन फ्रेंडली मैच में पलामू पुलिस ने मीडिया 11 को 08 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मीडिया ने 12 ओवर में 114 रन बनाया ,जवाबी पारी खेलते हुए पलामू पुलिस ने दो विकेट के नुकशान पर बनाया 115 रन। एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सभी को दिया बधाई।

पुलिस लाइन स्टेडियम में पुलिस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन प्रमंडलीय आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी की गरिमा मई उपस्थिति में हुई.

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन  दिनांक 29 अक्टूबर 2021 को पुलिस लाइन स्टेडियम में पुलिस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में उपमहानिरीक्षक पलामू रेंज राजकुमार लकड़ा, पुलिस अधीक्षक पलामू चंदन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक लातेहार अंजनी अंजन, एसपी अभियान बीके मिश्रा , डिप्टी मेयर मंगल सिंह,तीनों जिला के डीएसपी और अनुमंडल पुलिस अधिकारी तथा अन्य अतिथि गण शामिल हुए। उदघाटन पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय के द्वारा प्रमंडलीय आयुक्त श्री जटाशंकर चौधरी की गरिमामय उपस्थिति मे किया गया  एवं खेल की सभी प्रतियोगितायों को शुरू करने की इजाजत दी गई। उदघाटन समारोह के दौरान तीनो जिला के पुलिस बल के खिलाड़ियों के द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया एवं आयुक्त महोदय और पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय , पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मियों के साथ समारोह में शामिल  अन्य अतिथियों द्वारा गुब्बारों का गुच्छा एवं आतिशबाजी के साथ इस प्रतियोगिता में शामिल खेलो को प्रारंभ किया गया। तथा आज खेले जाने वाले खेल वॉलीबॉल एवं हॉकी की शुरुआत आयुक्त मह...

खेल दावँ-पेंच सीखने का समग्र शिक्षा है-अविनाशदेव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन      डाल्टेनगंज--इंडियन फुटबॉल क्लब बसरिया द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन दरहाटाँड़ के मैदान में किया गया जिसका उदघाटन अविनाशदेव सदस्य झारखंड माटीकला बोर्ड झारखंड सरकार ने गेंद को अपने पैरों से उछाल कर किया। इसके पूर्व दोनों टीम के खिलाड़ियों से मुख्यातिथि अविनाशदेव ने परिचय प्राप्त किया। परिचय प्राप्त के दरम्यान मलंगा नामक एक दिव्यांग खिलाड़ी सबों को प्रभावित किया जिसे अविनाशदेव ने विशेष तौर पर शुभकामनाएं देते ऊंचाई छूने के लिए हौसला को बुलंद किया। खिलाड़ियों दर्शकों को संबोधित करते अविनाशदेव ने कहा जो आदमी जीवन में जोखिम नहीं उठाया वह जालिमों के जाल में फंस जाएगा। सह मात के खेल में फेल हो जाएगा लेकिन जिंदगी के हर दावँ पेंच से निकलना है तो खेल खेलिए जहाँ सिखाया जाता है कि गोल कैसे मारना है सफ़ल कैसे होना है वह गुर सीखना पड़ता है और हालात सीखा देता है इसलिए युवा वर्ग को  खेल खेलना चाहिए। खेलेगा युवा तो खिलेगा युवा। खेल में व्यवहारिक जीवन का...

खेलोगे कूदोगे होगे लाजवाब!

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन पलामू डिस्टिक्ट एथलेटिक्स क्राँस कंट्री चैंपियनशिप 2021 के द्वारा जी.एल.ए कॉलेज मैदान में 25 और 26 सितंबर 2021 को एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई । जिसमें एम. के. डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं ने भाग लिया । दशम कक्षा की छात्रा शालिनी ने 3000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में तथा शॉट पुट थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया। आठवीं कक्षा की छात्रा शिवानी कुमारी ने 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में तथा 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय के गौरव को बढ़ाया।  इन दोनों छात्राओं को 27 अक्टूबर को विद्यालय प्रांगण में एक सादे समारोह में विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी.एन. खान ने अपने कर कमलों से मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि छात्रों की हर उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव की बात है ।उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को उत्साहित करते हुए साहित्यक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद की सभी गतिविधियों में सम्मलित होने की बात कही। आज के समय में पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों क...

नेहरू युवा केंद्र द्वारा मेगा फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 आजादी के 75वीं वर्षगाँठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम कार्यक्रम में दौड़े पलामू के सांसद व उपायुक्त भारत सरकार की युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय विभाग की संस्था नेहरू युवा केंद्र के द्वारा देश की आजादी के 75वीं वर्षगाँठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह  को जिला स्तरीय फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया।   इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस,पलामू जोन के एनसीसी के स्वयंसेवको ने भाग लिया।मौके परकार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह पलामू संसद बीडी राम ने कहा कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।इस फ्रीडम रन का विषय जन भागीदारी से जन आंदोलन है। इसका उद्देश्य लोगों के दैनिक जीवन में दौड़ एवं खेल जैसी फिटनेस जैसी गतिविधियों मे प्रोत्साहीत करना तथा फिट जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।   उपायुक्त एवं नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति,नेहरू युवा केंद्र के जि...

विराट कोहली ने चौंकाया, वर्ल्ड कप के बाद T20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विराट कोहली ने टीम इंडिया की T20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप के बाद वह टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे. विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान वर्ल्ड कप के बाद टी-20 से छोड़ेंगे कप्तानी विज्ञापन भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली टी-20 से कप्तानी छोड़ देंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर के ज़रिये दी है। बता दें कि अक्टूबर में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन दुबई में होना है। जिसके बाद टी-20 से वो कप्तानी छोड़ देंगे ऐसा उनके द्वारा ऐलान किया गया है। 

हरियाणा का 18 साल का लड़का 1436 KM पैदल चलकर धोनी से मिलने रांची आया, कहा- धोनी ने सपने में आकर कहा, मुझसे मिलने रांची आओ

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पांव में छाले... हाथ में तिरंगा... कंधे पर क्रिकेट किट और दिल में महेंद्र सिंह धोनी से मिलने का जुनून...। इसी जज्बे के साथ हरियाणा के जलान खेड़ा से 18 साल का अजय गिल इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए 16 दिन की यात्रा कर झारखंड के रांची पहुंच गया है। वह कहता है कि धोनी का जबरा फैन है। धोनी एक बार उसके सपने में आए और पैदल रांची आकर मिलने को कहा। बस क्या था वह रांची की यात्रा पर निकल गया। उसने बताया कि वह धोनी से मिलकर ही यहां से वापस जाएगा। जब वह इतनी दूर की यात्रा पैदल कर सकता है तो धोनी उससे मिलने के लिए 10 मिनट का समय नहीं निकाल सकते हैं? वह इसी जिद के साथ धोनी के सिमलिया स्थित फॉर्म हाउस के बाहर खड़ा है। हालांकि, धोनी रांची में नहीं हैं। वह IPL में अपनी टीम का हिस्सा बनने के लिए चेन्नई गए हैं। विज्ञापन

दीपक चाहर की अर्धशतकीय पारी श्रीलंका पर पड़ी भारी, भारत ने दूसरा वनडे जीतकर सीरीज पर किया कब्जा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 भारत ने श्रीलंका को वनडे सीरीज के दूसरे मैच में मात दे दी है. कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 3 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ उसने वनडे सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है. तीन मैचों की सीरीज में वह 2-0 से आगे हो गई है.  मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. अविष्का फर्नांडो और असलंका के अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका ने 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए. टीम इंडिया ने 276 रनों के लक्ष्य को 49.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया. पुछल्ले बल्लेबाज दीपक चाहर ने भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाए और टीम को जिताने में बेहद अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 82 गेंदों में 7 चौकों औऱ 1 छक्के की बदौलत नाबाद 69 रन की पारी खेली।  विज्ञापन चाहर ने भुवनेश्वर कुमार के साथ आठवें विकेट के लिए 84 रन की अटूट साझेदारी की। भुवेश्वर ने 28 गेंदों में 2 चौकों के जरिए नाबाद 28 रन बनाए। एक समय भारतीय टीम 193 के कुल स्कोर पर 7 विकेट गंवाकर जूझ रही थी, लेकिन इन द...