Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

अंबेडकर क्रिकेट क्लब खोढी़ ने जमाया कप पर कब्जा

पलामू समाचार केंद्र 
दीपक तिवारी 
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793
 छतरपुर प्रखंड स्थित खोढी़ पंचायत में अंबेडकर कास्को नॉकआउट टूर्नामेंट खोढी़ के तत्वधान में रविवार को फाइनल मैच अंबेडकर क्रिकेट क्लब खोढी़ बनाम कैरियर पावर एकेडमिक नावा बाजार  क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
मौके पर  अंबेडकर क्रिकेट क्लब खोढी़ विजेता टीम को छतरपुर प्रखंड के उप प्रमुख रंजित जयसवाल उर्फ फंटूश के प्रतिनिधि चंदन जायसवाल द्वारा खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर विनर कप व 2199 नगद दिया गया। तथा उपविजेता टीम को मेडल पहनाकर रनर कप व 1199 नगद दिया गया।विज्ञापन
मालूम हो कि टॉस जीतकर केरियर पावर एकेडमी नावा बाजार बैटिंग करते हुए 12 ओभर में 69 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जबकि जवाबी पारी खेलने उतरी अंबेडकर क्रिकेट क्लब खोढी़ द्वारा 6ओभर में 1 विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
उक्त मौके पर उप मुखिया रघु यादव मोहम्मद इबरार अं अंसारी राधे कृष्ण यादव मथुरा राम डॉ विकास कुमार राजेश कुमार नितेश प्रवेश सोम रंजन अजय कुमार क्रिकेट अध्यक्ष निरंजन राम सचिव नंदलाल कुमार कोषाध्यक्ष चंदन कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Comments