पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 दैनिक अखबार में छपी खबर पर प्रशासन ने लिया संज्ञान, करवायी त्वरित जांच 22 मई 2021 में एक दैनिक समाचार पत्र में हैदरनगर की खरगड़ा पंचायत में 15 लोगों की मौत की खबर संज्ञान में आते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच करवाई। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन के निर्देश पर उप विकास आयुक्त श्री शेखर जमुआर ने उक्त मामले की जांच करने हेतु एक टीम को हैदरनगर प्रखंड के खरगड़ा पंचायत भेजा। जांच करने पर पता चला कि खरगड़ा पंचायत की आबादी 5500 है जिसमें 15 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। 15 व्यक्ति जिनकी मृत्यु हुई है उनमें 8 लोगों को बुखार, सर्दी तथा खांसी का लक्षण था बाकी 7 लोग अन्य विभिन्न बीमारी से मरे हैं जिसे स्वाभाविक मौत माना जा सकता है।