पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
उत्तराखंड राज्य के चमोली में हुए प्राकृतिक आपदा में हादसे का शिकार हो गया था जिले का मजदूर
मृतक जिले के पेटरवार प्रखंड का था रहने वाला, अधिकारियों - ग्रामीणों की उपस्थिति में हुआ अंतिम संस्कार
पिछले दिनों उत्तराखंड राज्य के चमोली में अचनाक हुए प्राकृतिक आपदा में कई लोग असमय ही काल के गाल में समा गये। इस हादसे में जिले का एक मजदूर भी काल के गाल में समा गया। *मृतक पेटरवार प्रखंड अंतर्गत कोह पंचायत के जाराडीह गांव का रहने वाला था। उसका नाम अमृत महतो* था। जिला प्रशासन के पहल पर मृत मजदूर का शव बुधवार तड़के बोकारो पहुंचा। जहां स्थानीय अधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में लागुरी श्मशान घाट पर हिंदु रिती रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर उपस्थित *जिला श्रम अधीक्षक श्री हरेंद्र सिंह* ने बताया कि *उपायुक्त श्री राजेश सिंह* के निर्देशानुसार घटना के बाद से ही वह उत्तराखंड प्रशासन व राज्य सरकार के नोडल पदाधिकारी के संपर्क में थे। शव की शिनाख्त जिला निवासी अमृत महतो के रूप में होने के बाद शव को यहां लाने के लिए वह प्रयासरत थे। राज्य से चमोली गए लोहरदगा एवं रामगढ़ जिले के श्रम अधीक्षक से संपर्क कर मजदूर के प्रार्थिव शरीर को एंबुलेंस से लोहरदगा एवं वहां से बोकारो मंगवाया।
सभी ने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी से बाहर निकलने के लिए ढांढस बंधा
यहां परिवार के सदस्यों, स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में विधि–विधान अनुसार शव का अंतिम संस्कार किया गया। *पूर्व विधायक श्री योगेंद्र महतो, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पेटरवार शैलेन्द्र कुमार, अंचलाधिकारी श्री प्रणव अम्बष्ट, श्रमिक मित्र* आदि उपस्थित थे। सभी ने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी से बाहर निकलने के लिए ढांढस बांधा तथा ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।
मृतक के आश्रितों को जल्द ही सरकारी प्रावधान के अनुरूप सहायता राशि प्रदान की जाएगी
जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार ने कहा कि मृतक के आश्रितों को जल्द ही सरकारी प्रावधान के अनुरूप सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसकी कागजी कार्रवाई लगभग पूरी कर ली गई है।
Comments
Post a Comment