Skip to main content

Posts

Showing posts with the label खाद्य वितरण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

किसानों के बीच युरिया खाद का किया वितरण

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 सदर प्रखंड के पोलपोल कला की मुखिया प्रमिला देवी ने पैक्स के माध्यम से बांटे जानेवाली उर्वरक युरिया खाद का वितरण किया ।शुक्रवार को पोलपोल के पैक्स अध्यक्ष निर्मल तिवारी के माध्यम से लाये गये 46 बैग युरिया खाद मुखिया ने किसानो के बीच में बांटे ।मौके पर किसान पंकज सिंह ,जवाहर चंद्रवंशी ,रामकुमार सिंह ,करमा गांव के राकेश सिंह ,अरूण चंद्रवंशी आदि किसानों को युरिया खाद मिला ।वही कई किसानों ने बताया कि कमसे कम एक पंचायत में एक हजार युरिया खाद की बोरी की आवश्यकता है ।खाद नही डाले गये तो फसल चौपट होने के आसार है ।पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि सरकारी दर पर प्रति बैग युरिया खाद किसानों को मुहैया कराया गया है ।