Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मेदिनीनगर नगर निगम

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

कांग्रेस नेता दीपक तिवारी ने मेयर को फिर ललकारा चुनावी वादे से मुकरने वाले होशियार

पलामू समाचार केंद्र  प्रतिनिधि मेदनीनगर धर्मेंद्र सिंह ,पलामू ,झारखंड +917979886793  मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर के पक्ष में भाजपा नगर मंडल के उतरने से कांग्रेस नेता दीपक तिवारी ने निगम के खिलाफ दोहरी ताकत से हमला बोला है। तिवारी ने आज  एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मेयर  द्वारा चुनाव पूर्व किए गए वादों की याद दिलाई। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर के कारनामों का खुलासा किए जाने लगा है तो मेयर बौखला गई हैं। यही कारण है कि वह अपनी वकालत के लिए भाजपा नगर मंडल का सहारा ले रहे हैं। नगर मंडल अध्यक्ष के सत्ता से सवाल पूछने की बात पर दीपक तिवारी ने कहा की सरकार के गलत नीतियों का भी मैं विरोध करता रहा हूं।इसका ज्वलंत उदाहरण भोजपुरी, मगही और हिंदी को एस एस सी से हटाने पर मैने माननीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर को आवेदन देकर विरोध जताते हुए इन भाषाओं को पुनः शामिल करने का आग्रह किया है।  तिवारी ने निगम के विकास को लेकर खुले मंच से बहस की चुनौती देते हुए कहा कि मेयर  जनता को सिर्फ यह बता दें कि उन्हें चुनाव के वक्त किए गए कितने वादों को पूरा किया है।  त...

विकास की बात बेमानी, निगम नहीं दे पाई डस्टबीन, बिजली, पानी : दीपक

पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी  प्रतिनिधि मेदिनीनगर, पलामू ,झारखंड +917979886793 इन चेहरों को बेनकाब होना जरूरी है, जिन्होंने जनता को छला है, ठगा है। लगातार निगम पर हमलावर दीपक तिवारी ने फिर जनता को भरमाने पर मेदिनीनगर के मेयर एवं डिप्टी मेयर की कार्यशैली का खुलासा किया है। दीपक की माने तो भाजपा के मेयर एवं डिप्टी मेयर ने ठग विद्या में अपने सिरमौर मोदी को भी पछाड़ दिया है। मेयर अरूणा शंकर द्वारा गोद लिए गए शाहपुर जलापूर्ति योजना का एक पखवारा से बंद पड़े होने पर जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए दीपक ने कहा कि अखबार में नाम छपवाने के बजाय धरातल पर काम करती तो पब्लिसिटी खुद-ब-खुद हो जाती। चैनपुर एवं सुदना के अलावा पंपूकल पहुंच गंदे पानी सप्लाई की व्यवस्था देख भड़के दीपक ने कहा कि तीन सालों में अपने स्तर से दस फीट पाइपलाइन नहीं जोड़ पाने वाली निगम किस हक से टैक्स वसूल रही है। दीपक तिवारी ने आक्रोशित लहजे में सभी पेयजलापूर्ति योजना को सूचारू रूप से चलाने का मांग की। अन्यथा जनांदोलन की चेतावनी भी दे डाली। कांग्रेसी युवा चेहरे दीपक तिवारी ने कहा कि संभ्रांत परिवार का समझ ...