Skip to main content

Posts

Showing posts with the label टैक्स माफी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

टैक्स माफी की मांग पर मंत्री ने फिर लिया संज्ञान

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 बिना सुविधा टैक्स लेने वालों को क्यों मिले विशेष पैकेज : दीपक हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठेंगे, नगरीय सुविधा बहाल कराकर मानेंगे। अपने संकल्प को पूरा करने में जुटे निगम के विपक्ष के बोल दीपक तिवारी ने सरकार को मेदिनीनगर की जनता को टैक्स में रियायत दिलाने के संघर्ष को और तेज कर दिया है। नगर आयुक्त से बैठक के उपरांत दीपक तिवारी ने राजनीतिकबाजों की तरह हाथ पर हाथ धर के बैठने के बजाय सरकार को जल्द से जल्द जुर्माना,ब्याज माफ करने एवं तीन माह की रियायत देने की मांग कर दी। ताकि पलामू मुख्यालय की जनता को तत्काल राहत मिल सके। कांग्रेसी नेता दीपक तिवारी ने पलामू प्रमंडल के सरकार मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मुलाकात कर फिर से प्रोपर्टी टैक्स में छूट एवं तीन माह की अवधि विस्तार की मांग रखी, एवं उनके निर्देश पर सरकार की ओर से आहूत बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता एवं गैरजिम्मेदाराना रवैया से अवगत कराया। जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मंत्री मिथलेश ठाकुर ने दीपक की मांग को उचित ठहराया। साथ ही नगर वि...