Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सड़क सुरक्षा

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

32वां सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह का आयोजन

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 निरंतर प्रयास से ही हम सड़क दुर्घटनाओं को कम कर सकते हैं...एसपी अम्बर लकड़ा यातायात के नियमों की अवहेलना न करें, ना करने दें...अनुमंडल पदाधिकारी ओवरलोडिंग एवं ओवर ट्रैकिंग कभी ना करें... एएसपी आर सी मिश्रा 32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम दुमका  में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा,अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो एवं एएसपी आर सी मिश्रा थे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा ने कहा कि हर वर्ष लगभग 2 लाख से अधिक लोग सड़क दुर्घटना का शिकार होते हैं।अपने पीछे परिवार को रोने के लिए छोड़ जाते हैं। इसमें अधिक युवा वर्ग के लोग होते हैं। लोगों को यातायात के नियमों को पालन करने हेतु जागरूक करना चाहिए। अपने साथ साथ परिवार के बारे में भी सोचना चाहिए। वाहन चलाते समय सीटबेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग अवश्य करें। यह केवल एक माह में ही लोगों जागरूक नहीं कर सकते, इसके लिए हमे निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमसभी को प्राथमिक उपचार की भी जानकारी भी...

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रमों का किया गया आयोजन                                        सड़क सुरक्षा समिति रांची के द्वारा छोटानागपुर +2 उच्च विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन केबी गर्ल्स स्कूल, रातू रांची में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला सड़क सुरक्षा समिति, रांची द्वारा केबी बालिका विद्यालय रातू में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गई। साथ ही सड़क दुर्घटना को कैसे रोका या कम किया जाये इसकी भी जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को अपने-अपने परिवार में वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने के महत्व के बारे में चर्चा करने को कहा गया। उन्हें थोड़ी सी चूक के कारण होने वाली सड़क दुर्घटना से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा करवाने पर जोर दिया गया। सड़क पर ...

सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान के तहत आयोजित रन फॉर सेफ्टी में शनिवार को सैकड़ों लोगों ने भाग लिया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान के तहत आयोजित रन फॉर सेफ्टी में शनिवार को सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।दौड़ सुबह आठ बजे छः मुहान से शुरू हुई पुलिस लाइन जाकर समाप्त हुई।इस दौड़ में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक,सहायक समाहर्ता,एएसपी, अपर समाहर्ता समेत जिला परिवहन पदाधिकारी शामिल हुए। उपायुक्त श्री शशि रंजन ने हरी झंडी दिखाकर लोगों को दौड़ के लिए  रवाना किया। दौड़ में स्कूली बच्चे एवं अन्य संस्थानों के लोगों ने हाथों में सड़क सुरक्षा से संबंधित बैनर-पोस्टर के शामिल हुए। इसके माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। समापन पर उपायुक्त ने लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी उन्होंने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के प्रति शपथ दिलायी। इसमें हादसों रहित राष्ट्र का निर्माण करने, कर्तव्यनिष्ठ वाहन चालक बनने, सड़क पर चलते समय यातायात नियमों व संकेतों का पालन करने, वाहन लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, फिटनेस व इंश्योरेंस के बिना वाहन नहीं चलाने, वाहन प्रदूषण नहीं फैलाने, बिना नशे का वाहन चलाने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने आदि क...

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति फैलाई गई जागरूकता

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के लिए दिलाई गई शपथ पंपलेट का भी किया गया वितरण सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत लोगों को लगातार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आज  दिनांक 10 फरवरी 2021 को भारतीय लोक कल्याण संस्थान, रांची द्वारा रातू रोड चौक एवं बिग बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं एवं उससे परिवार को होने वाली क्षति को नाटक के माध्यम से दिखाया गया। लोगों से दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। लोगों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्प्लेट का भी वितरण किया गया।

सड़क सुरक्षा समिति के द्वारा रोको टोको अभियान चलाया गया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  ================================ ■ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मांह के 20वे दिन रोको टोको अभियान चलाया ================================ *बोकारो :-* राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मांह के 20वे दिन चंद्रपुरा एवं बेरमो थाना के समीप पर सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं एनजीओ के द्वारा रोको टोको अभियान चलाया गया है एवं वाहनों का सघन जांच की गई जिससे कुल 16,000/- रुपए जुर्माना वसूला गया। साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। इस अभियान के तहत सड़क सुरक्षा से सम्बंधित पम्पलेट का वितरण किया गया। ■ दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना अनिवार्य है सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा यातायात नियमो की पूरी जानकारी दी गई तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना अनिवार्य है। साथ ही चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने को कहा। साथ ही  बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के चलने वाले चालकों को भविष्य में सीट बेल्ट लगाकर एवं हेलमेट पहनकर चलने के लिए कहा गया। ================================

32वां सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 खादगढ़ा बस स्टैंड एवं नामकुम बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक छोटानागपुर उच्च विद्यालय प्लस टू स्कूल रातू में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विभान फ्यूल पेट्रोल पंप, रातू में बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए किया गया जागरूक एवं पम्प्लेट वितरण आज दिनांक 30 जनवरी 2021 को जिला सड़क सुरक्षा समिति रांची की टीम द्वारा छोटानागपुर उच्च विद्यालय प्लस टू स्कूल रातू में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सड़क दुर्घटना को कैसे रोका या कम किया जा सके इसकी भी जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को अपने-अपने परिवार में वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने के महत्व के बारे में चर्चा करने को कहा गया। उन्होंने थोड़ी सी चूक के कारण होने वाली सड़क दुर्घटना से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा करवाने पर जोर दिया। सड़क पर चलते समय मोबाईल के प्रयोग से हो रही दुर...

सड़क सुरक्षा के प्रति लोगो को जगरूक करना एक निरन्तर प्रक्रिया- उपायुक्त

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 वाहन चलाते समय की जाने वाली सावधानियों से लोगो को अवगत करना ही मुख्य उद्देश्य है- उपायुक्त  ज़िले में साधारण मौत से ज्यादा लोगो की जान सड़क दुर्घटना में हो जाती है- पुलिस अधीक्षक  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आज बोकारो ज़िले में जागरूकता रथ एवं टू व्हीलर रैली को हरी झंडी दिखाकर उपायुक्त श्री राजेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार झा ने आज दिनांक 18 जनवरी, 2021 को समाहरणालय परिसर से रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के चौक-चौराहों सहित आने-जाने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा के नियम से अवगत कराएगी तथा लोगों को वाहन चलाते वक्त वरते जाने वाले सड़क सुरक्षा नियमो के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगी। साथ ही लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से नया मोड़ होते हुए बालीडीह टोल प्लाजा टू व्हीलर रैली का आयोजन किया गया। उस रैली में पुलिस के जवान सहित आमलोग भी शामिल हुए। उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने जिलेवासियों से कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में सभी लोग सहयोग करें एवं सड़क सुरक्षा ...