पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
सड़क सुरक्षा समिति रांची के द्वारा छोटानागपुर +2 उच्च विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
केबी गर्ल्स स्कूल, रातू रांची में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
जिला सड़क सुरक्षा समिति, रांची द्वारा केबी बालिका विद्यालय रातू में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच सड़क पर सुरक्षित वाहन चलाने के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गई। साथ ही सड़क दुर्घटना को कैसे रोका या कम किया जाये इसकी भी जानकारी दी गई।
जागरूकता कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को अपने-अपने परिवार में वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने के महत्व के बारे में चर्चा करने को कहा गया। उन्हें थोड़ी सी चूक के कारण होने वाली सड़क दुर्घटना से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा करवाने पर जोर दिया गया। सड़क पर चलते समय मोबाईल के प्रयोग से हो रहे दुर्घटनाओं को भी बताया गया, ताकि भविष्य में विद्यार्थी ऐसी गलती न करें।
सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट भी बच्चों के बीच बांटा गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं शिक्षकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ भी दिलाई गई।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रुप से जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य, प्रिंसिपल एवं शिक्षक शामिल थे।
छोटानागपुर +2 उच्च विद्यालय में सड़क सुरक्षा विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
सड़क सुरक्षा विषय पर केंद्रित पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र - छात्राओं ने काफी उत्साहित होकर भाग लिया।
आज के कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा समिति के श्री दीपक कुमार, अभय कुमार एवं निवेदिता कुमारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment