पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 नवंबर के पहले सप्ताह में तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव के आसार नहीं हैं। अगले चार दिनों तक आसमान साफ रहने से मौसम शुष्क रहेगा। जबकि छह नवंबर से तापमान में गिरावट आने से सर्दी बढ़ेगी। वायुमंडल में नमी की कमी के कारण तापमान अधिकतम 33 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। चार दिन नहीं बदलेगा मौसम: मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र है, लेकिन उसका रुख म्यांमार और बांग्लादेश की ओर है। झारखंड के उपरी वायुमंडल में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अगले चार दिन मौसम के मिजाज में परिवर्तन के आसार नहीं हैं। वायु प्रवाह में नमी की है कमी: मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर से आने वाली हवाएं अपने साथ नमी लेकर नहीं आ रही है। लिहाजा पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क है। नए चक्रवाती प्रवाह से छह नवंबर से वायुमंडल में नमी बढ़ने की संभावना है। वायु प्रवाह और वातावरण में नमी की स्थिति से मौसम का मिजाज बदलेगा। तापमान में हो रही है बढ़ोत्तरी: बीते तीन दिनों से तापमान में वृद्धि हो र...