पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 पलामू के सभी पंचायतों को भारत नेट से जोड़ने व झारनेट 2.0 की शुरुआत करने की दिशा में गुरुवार से पहल तेज कर दी गयी है। बुधवार को उपायुक्त शशि रंजन ने समाहरणालय में बैठक कर ई-गवर्नेंस से संबंधित कार्यों की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने पंचायतों को भारत नेट से जोड़ने, झारनेट 2.0 की शुरुआत करने, झारसेवा में लंबित आवेदनों का निष्पादन करने, आधार पंजीकरण एवं अपडेट करने तथा जिले में चल रहे ई-गवर्नेस की अन्य परियोजनाओं में प्रगति लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जिला के वेबसाइट को अपडेट रखने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने कहा कि झारनेट 1.0 की अवधि समाप्त होने को है, इसकी जगह 2.0 की शीघ्र शुरुआत करना अनिवार्य हो गया है ताकि सभी सरकारी कार्यालयों में अच्छी इंटरनेट स्पीड की सुविधा मिले और आमजनों के कार्यो के निष्पादन में सहुलियत हो। जिला मुख्यालय के सभी कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय को अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जानी है। बैठक में सूचना विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि झारनेट 2.0 की शुरुआत के मद्देन...