पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 प्रदेश अध्यक्ष गोरखनाथ साह तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार यादव की उपस्थिति में पलामू प्रमंडल एवं गढ़वा जिले का विस्तार किया गया:- राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने जिला एवं प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध को रोकने के लिए लोगों एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया है l उन्होंने कहा की वह ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए लोगों को हमेशा तैयार रहना होगा l उक्त बातें राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का नवनिर्वाचित पलामू प्रमंडल के पदाधिकारीयों के प्रमाण पत्र एवं जिला कमेटी का विस्तार के दौरान उपाध्यक्ष श्री सत्येंद्र यादव ने कही l राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन अब नए रूप से पूरे प्रदेश में कार्य करेगी , यही आशा और उम्मीद के साथ पलामू प्रमंडल और गढ़वा जिला का विस्तार आज किया गया l मानवाधिकार हत्या, जनसंहार, उत्पीड़न एवं बलात्कार, मामले में कड़ा रुख अपनाएगी l संगठन में एक *हेल्प लाइन नंबर* भी जारी किया गया है जो निम्न है (1) *8969663305* (2) *7488497585* , इस हेल्पलाइन नंबर पर प्रदेश के सभी व्यक्ति कॉल कर सहायता ले सकते हैं...