पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793

प्रदेश अध्यक्ष गोरखनाथ साह तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार यादव की उपस्थिति में पलामू प्रमंडल एवं गढ़वा जिले का विस्तार किया गया:-
राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने जिला एवं प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध को रोकने के लिए लोगों एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया है l उन्होंने कहा की वह ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए लोगों को हमेशा तैयार रहना होगा l
उक्त बातें राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का नवनिर्वाचित पलामू प्रमंडल के पदाधिकारीयों के प्रमाण पत्र एवं जिला कमेटी का विस्तार के दौरान उपाध्यक्ष श्री सत्येंद्र यादव ने कही l राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन अब नए रूप से पूरे प्रदेश में कार्य करेगी , यही आशा और उम्मीद के साथ पलामू प्रमंडल और गढ़वा जिला का विस्तार आज किया गया l
मानवाधिकार हत्या, जनसंहार, उत्पीड़न एवं बलात्कार, मामले में कड़ा रुख अपनाएगी l संगठन में एक *हेल्प लाइन नंबर* भी जारी किया गया है जो निम्न है (1) *8969663305* (2) *7488497585* , इस हेल्पलाइन नंबर पर प्रदेश के सभी व्यक्ति कॉल कर सहायता ले सकते हैं l पलामू प्रमंडल कमेटी का विस्तार के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोरखनाथ साव के द्वारा *प्रमंडलीय अध्यक्ष* मुकेश कुमार भास्कर , *प्रमंडलीय महासचिव* अजय प्रसाद यादव , प्रमंडलीय उपाध्यक्ष , फिरोज अंसारी, धीरज कुमार सिंह तथा प्रमंडलीय सचिव कृष्णा यादव जी को प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया l तथा उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी भी दी गई l
इसी प्रकार राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन गढ़वा जिला का भी विस्तार किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश , उपाध्यक्ष सोनू पाठक , सुनील कुशवाहा, विनय पाल, लाल भारती, तथा मंटू यादव को एवं जिला महासचिव बजरंग प्रसाद को तथा जिला सचिव राजकुमार साहू को बनाया गया l
इस मौके पर रामकिशन प्रसाद, मकबूल अंसारी, कमलेश पासवान, रानू गुप्ता , अशोक यादव दीपेंद्र शर्मा, नारायण सिंह, कमलेश पांडे एवं अन्य लोग उपस्थित थे l
Comments
Post a Comment