पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन आज दिनांक 4 अक्टूबर 2021 को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस जनों ने योगी सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। आज कांग्रेस महासचिव आदरणीय प्रियंका गांधी जब पीड़ित किसानों से मिलने जा रही थी तब उन्हें भाजपा नीत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जबरन रोका गया, धक्का - मुक्की की गई एवं गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना बेहद ही निंदनीय है। सत्ता के नशे में बौराई हुई योगी सरकार ने सिर्फ़ किसानों को नहीं कुचला है ये संविधान और लोकतंत्र को भी कुचल देना चाहती है। जो इनके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है उन्हें सलाख़ों में भेज दिया जाता। किसानों पर अंग्रेजों के शासन से भी ज्यादा जु...