पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
आज दिनांक 4 अक्टूबर 2021 को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस जनों ने योगी सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। आज कांग्रेस महासचिव आदरणीय प्रियंका गांधी जब पीड़ित किसानों से मिलने जा रही थी तब उन्हें भाजपा नीत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जबरन रोका गया, धक्का - मुक्की की गई एवं गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना बेहद ही निंदनीय है।
सत्ता के नशे में बौराई हुई योगी सरकार ने सिर्फ़ किसानों को नहीं कुचला है ये संविधान और लोकतंत्र को भी कुचल देना चाहती है। जो इनके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है उन्हें सलाख़ों में भेज दिया जाता।
किसानों पर अंग्रेजों के शासन से भी ज्यादा जुल्म भाजपा सरकार कर रही है नैतिकता के आधार पर केंद्रीय मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए और किसानों के मांगों को देश की सरकार जल्द से जल्द मान लेना चाहिए आज देश में हर वर्ग केंद्र सरकार से परेशान हैं उत्तर प्रदेश की सरकार अपनी हिटलर शाही से चला रही है । आज की घटना अंग्रेजों के समय रोलेट एक्ट का याद दिलाती है जो निहत्थे लोगों को गोलियों से भून दिया गया था वैसा ही आज भाजपा के मंत्री के पुत्र ने किसानों के साथ किया नहीं मानोगे तो कुचल दिए जाओगे।सत्ता के नशे में बौराई हुई योगी सरकार ने सिर्फ़ किसानों को नहीं कुचला है ये संविधान और लोकतंत्र को भी कुचल देना चाहती है। जो इनके ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है उन्हें सलाख़ों में भेज दिया जाता।योगी सरकार को आने वाला विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी और 2024 के लोकसभा के चुनाव में देश की जनता मोदी सरकार को जवाब देने के लिए तैयार है। मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी ईश्वरी प्रसाद सिंह शमीम अहमद राईन जितेंद्र कमलापुरी सुधीर चौबे नफीस खान नसीम खान पूर्णिमा पांडे अरविंद पासवान अजय साहू राजेश चौरसिया सत्येंद्र सिंह विद्या सिंह चेरो चिंतामणि तिवारी दयाशंकर तिवारी छोटू पाठक गोपाल सिंह भूमिती नारायण पाठक साकेत सिंह मुकेश सिंह रविंद्र शुक्ला विनोद पाठक शशांक सुमन मुन्ना खान
Comments
Post a Comment