पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
तमाड़ में 300 साल पुराने दिवड़ी की सोलहभुजी मां दिवड़ी के मंदिर का जिला प्रशासन ने अधिग्रहण कर लिया है। मंदिर की चार दान पेटियों पर शुक्रवार को सरकारी ताले लगा दिए गए हैं। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को मंदिर प्रबंधन महिला समिति की सदस्यों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीण और समिति से जुड़ी महिलाओं ने साढ़े तीन घंटे तक जमकर हंगामा किया। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर सरकारी जमीन पर बना है। मंदिर की देखरेख के लिए संचालन कमेटी बनाई गई है। अब वही कमेटी देखरेख करेगी। तमाड़ के पूर्व राजा महेंद्रनाथ शाहदेव के अनुसार, दिवड़ी मंदिर करीब 300 साल पुराना है। स्थानीय लोगों की आस्था मां दिवड़ी से जुड़ी है। शुक्रवार की शाम 4 बजे बुंडू डीएसपी अजय कुमार, तमाड़ के बीडीओ राहुल कुमार, सीओ कमल किशोर सिंह और थाना प्रभारी चंद्रशेखर आजाद पुलिस बल के साथ मंदिर को कब्जे में कर लिया। उन्हें देखकर दर्जनों की संख्या में महिला और ग्रामीण जमा हो गए। वे प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने लगे। महिलाओं ने मंदिर को ग्रामीणों की संपत्ति बताते हुए प्रशासन को सौंपने से इन्कार कर दिया। सीओ ने प्र...