Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मार्गदर्शन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

आयुक्त के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संचालित सुपर पलामू में आईपीएस के. विजय शंकर ली कक्षा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आयुक्त जटा शंकर चौधरी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संचालित सुपर पलामू के विद्यार्थियों को आज  एएसपी सह सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के. विजय शंकर ने  विघार्थियों को मार्गदर्शन किया। ऑनलाइन माध्यम से विघार्थियों के लिए संचालित कक्षा में डिजिटल माध्यम से उपस्थित होकर विघार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हेतु अपने अनुभवों को साझा किया। साथ ही उन्हें पढ़ाई करने के बेहतर तरीके सुझाए। उन्होंने प्रवेश परीक्षा, मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार हेतु तैयारी कैसे की जाए इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने प्रवेश परीक्षा के लिए पुस्तकों का नाम सुझाया। साथ ही बताया कि प्रवेश परीक्षा सफल होने के लिए रणनीति बनाकर पढ़ाई करें। वहीं नियमित रूप से मॉक टेस्ट में भाग लेने की बातें कही। उन्होंने रणनीति एवं समय प्रबंधन के साथ पढ़ाई करने व नियमित अभ्यास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मन में हमेशा सकारात्मक सोच विकसित करें। नकारात्मकता की ओर ध्यान नहीं दें। मुख्य परीक्षा के लिए सही, सुंदर तथा भाषायी शुद्धता के ल...

सम्पूर्ण समाज के लिए है दीनदयाल जी का दर्शन व विचार।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 युवाओं के लिए मार्गदर्शन है उनका जीवन जीवन में परिस्थितियां चाहे जितनी भी विपरीत हो, हम यदि दृढ़ संकल्पित रहे तो अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान समय में जब छोटी-छोटी समस्याओं से घिरे लोगों को, विशेष रूप से युवाओं को गलत कदम उठाते देखता हूं तो बरबस वही व्यक्तित्व याद आ जाता है। जिन्होंने अपने जीवन में बचपन से सिर्फ और सिर्फ संघर्ष ही देखा। ऐसे ही व्यक्तित्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की आज पुण्यतिथि है। जब पंडित जी की चर्चा करते हैं तो उनका राजनीतिक जीवन तो एक पक्ष है, उनके विचार भी एक पक्ष हैं, परंतु सबसे महत्वपूर्ण है उनका जीवन, उनके जीवन में आई विभिन्न परेशानियों व घटनाओं का जिक्र, जिससे हम प्रेरणा ले सकते हैं।  विशेष रूप से आज का युवा वर्ग उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकता है।  जब हम दीनदयाल उपाध्याय जी की चर्चा करते हैं तो सबसे महत्वपूर्ण पक्ष में यह दिखता है कि व्यक्तिगत जीवन में उन्होंने जो त्रासदी झेली, वह विरले ही लोग झेल पाते हैं। दीनदयाल जी की महज ढाई साल की अवस्थ...