पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
आयुक्त जटा शंकर चौधरी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संचालित सुपर पलामू के विद्यार्थियों को आज
एएसपी सह सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के. विजय शंकर ने विघार्थियों को मार्गदर्शन किया। ऑनलाइन माध्यम से विघार्थियों के लिए संचालित कक्षा में डिजिटल माध्यम से उपस्थित होकर विघार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हेतु अपने अनुभवों को साझा किया। साथ ही उन्हें पढ़ाई करने के बेहतर तरीके सुझाए। उन्होंने प्रवेश परीक्षा, मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार हेतु तैयारी कैसे की जाए इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने प्रवेश परीक्षा के लिए पुस्तकों का नाम सुझाया। साथ ही बताया कि प्रवेश परीक्षा सफल होने के लिए रणनीति बनाकर पढ़ाई करें। वहीं नियमित रूप से मॉक टेस्ट में भाग लेने की बातें कही। उन्होंने रणनीति एवं समय प्रबंधन के साथ पढ़ाई करने व नियमित अभ्यास पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मन में हमेशा सकारात्मक सोच विकसित करें। नकारात्मकता की ओर ध्यान नहीं दें। मुख्य परीक्षा के लिए सही, सुंदर तथा भाषायी शुद्धता के लिए सही से अध्ययन करने तथा साक्षात्कार के लिए व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया।
विदित हो कि आयुक्त जटा शंकर चौधरी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संचालित सुपर पलामू में प्रतियोगी परीक्षा के विद्यार्थियों को निशुल्क तैयारी कराई जाती है। इसमें आयुक्त सहित उपायुक्त शशी रंजन, उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज, नगर आयुक्त समीरा एस आदि आईएएस अधिकारी एवं आईपीएस अधिकारियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से कक्षा ले चुके हैं। यहां अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षा दी जाती है।
Comments
Post a Comment