पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 दीपक की मांग पर मंत्री ने लिया संज्ञान, जटिल समस्याओं का होगा जल्द समाधान निगम के विपक्षी बोल दीपक तिवारी ने झारखंड के कद्दावर मंत्री मिथलेश ठाकुर से मुलाकात कर मेदिनीनगर नगरनिगम क्षेत्र की खासमहाल एवं पेयजल की समस्या से अवगत कराते हुए जल्द समाधान की मांग की है। झामुमो नेता दीपक तिवारी के ज्ञापन पर मंत्री मिथलेश ठाकुर ने विभागीय पत्र जारी कर जल्द समाधान के लिए निर्देश जारी कर जता दिया कि पलामू पर पर उनकी विशेष निगाह है। दीपक तिवारी ने ज्ञापन सौंप पलामू प्रमंडल के एकमात्र मंत्री को बताया कि खासमहाल की समस्या दशकों से मेदिनीनगर के लिए अभिशाप बन गई है। खासमहाल क्षेत्र में बसने वाले दुकानदारों को तो परेशानी हैं, परंतु उससे अधिक आवास वाले निवासी मुश्किल में दिखाई पड़ते हैं। कई टेबल का चक्कर लगाने से परेशान आम आवाम को निजात दिलाने के लिए नियमों में सरलीकरण किया जाए। इतना ही नहीं दीपक तिवारी ने फ्री-होल्ड कर मेदिनीनगर को नई दिशा देने पर भी बल दिया। जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए दीपक तिवारी के पत्र के आलो...