Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ऋण माफी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

शनिवार को झारखंड किसान ऋण माफी योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  झारखंड में किसानों का 50 हजार रुपये तक का कृषि ऋण सरकार द्वारा माफ किया जा रहा है। हालांकि किसानों को इसके लिए पूरी प्रकिया की जानकारी नहीं है। इसके लिए आज रांची से सटे बेड़ो प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में शनिवार को झारखंड किसान ऋण माफी योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से बीडीओ विजय कुमार सोनी, बीईओ कलिंद्र धनंजय कुमार राय, विधायक प्रतिनिधि नवल किशोर सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक जनाक सिंह विधायक के बैंक प्रतिनिधि शमशाद एवं कृषि विभाग के प्रतिनिधि वीरेंद्र उरांव उपस्थित थे। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि यह झारखंड सरकार का महत्वपूर्ण कदम है। प्रत्येक किसान, जिनका 50 हजार तक का कृषि ऋण है, उसे माफ किया जाएगा। इसके लिए किसान को नजदीक के प्रज्ञा केंद्र में जाना होगा। प्रज्ञा केंद्र में किसान अपने साथ कार्यरत मोबाइल, राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर जाएंगे। वहां जाने के बाद किसान अपना खाता चेक करेंगे। अगर उनका खाता दुरुस्त होगा और बैंक मैनेजर खाता स...