Skip to main content

Posts

Showing posts with the label धार्मिक उत्पीड़न

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

झारखंड के मुस्लिमों के हित से जुड़े 15 सूत्री मांग का न्याय पत्र जारी किया।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 आमया की ओर से अंतराष्ट्रीय अल्पसंख्यक दिवस के अवसर गुरुवार को कडरू हज हाउस के समक्ष धार्मिक उत्पीड़न, भेदभाव, ऐतिहासिक धरोहर पर अवैध दावेदारी और असंवैधानिक कानूनों के खिलाफ न्याय प्रदर्शन किया गया। मौके पर अध्यक्ष एस अली ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चंपई सोरेन के नाम झारखंड के मुस्लिमों के हित से जुड़े 15 सूत्री मांग का न्याय पत्र जारी किया। पत्र में मॉबलीचिंग में मृतक परिवार को न्याय व पुनर्वास के साथ सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार कानून बनाने, सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी कर समुदाय विशेष को आहत करने वालों के खिलाफ कानून बनाने, आबादी के हिसाब से सरकारी व निजी नौकरियों में मुस्लिमों की भागीदारी देने, विश्वविद्यालय, जैक, आयोग, बोर्ड, निगम और दूसरे संस्थानों में मुसलमानों को भागीदारी देने, उर्दू शिक्षकों की बहाली में आरक्षित पदों को विलोपित कर पिछड़ा व सामान्य जाति की महिलाओं के लिए सुरक्षित करने समेत अन्य मांग की गई है। कार्यक्रम में संगठन के लतीफ़ आलम, मो नौशाद, मो फ...