पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
सनी लियोनी को बिहार की जूनियर इंजीनियर परीक्षा में टॉप कराने के बाद अब साउथ की हिरोइन अनुपमा परमेश्वरन को बिहार में एसटीईटी की परीक्षा पास करा दी! वायरल हुआ रिजल्ट
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के रिजल्ट के साथ शुरू हुआ विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है. अब मलयालम अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन के फोटो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यह कहा गया है कि एसटीईटी परीक्षा के अभ्यर्थी की जगह साउथ के फिल्मों के हीरोइन अनुपमा परमेश्वरन की फोटो लगा दी गई. दरअसल, सोशल मीडिया में बिहार एसटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले एक अभ्यर्थी का परीक्षा परिणाम वायरल हो रहा है. अभ्यर्थी के स्कोरशीट में उसकी जगह मलयालम एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन की तस्वीर लगी हुई है. हालांकि परीक्षा परिणाम के स्कोर कॉर्ड में अभ्यर्थी का नाम ऋषि कुमार लिखा है. बिहार एसटीईटी परीक्षा के रिजल्ट में साउथ की हीरोइन अनुपमा परमेश्वरन का रिजल्ट आने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी चुटकी ली है. उन्होंने ट्वीट करते हुए रिजल्ट पर सवाल भी खड़े किए हैं. तेजस्वी यादव ने आरजेडी की नेत्री ऋतु जायसवाल के एक ट्वीट को रिट्वीट...