पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
एनपीयू ने यूजी पार्ट-3rd आर्ट्स साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट किया जारी, जाने कैसे देख सकते है छात्र अपना रिजल्ट।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा यूजी सेमेस्टर-3rd के आर्ट्स साइंस और कॉमर्स सेशन 2018-21 के लगभग 9750 छात्रों का परीक्षा परिणाम आज प्रकाशित कर दिया गया। परीक्षा परिणाम यूजीसी एग्जाम 2020 के गाइडलाइन के अनुरूप छात्रों सेमेस्टर lll से lV में प्रमोट किया गया है।
इस परीक्षा परिणाम को विश्वविद्यालय के ऑफिसियल वेवसाईट एवं npuuniv.in पर प्रकाशित किया गया है। जिसपर जाकर छात्र अपना रिजल्ट अपने रौल नम्बर से लॉगिन कर देख सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ एस के पांडेय ने बताया कि कुछ अन्य महाविद्यालयों के द्वारा जेनरल सब्जेक्ट (पास कोर्स) का मार्क्स नही मिलने के कारण परीक्षाफल स्थगित रखा गया है।
उन्होंने ने पलामू समाचार केंद्र को बताया कि महाविद्यालय से अंक प्राप्त होते ही परीक्षा फल को तैयार करने की दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए रिजल्ट प्रकाशित किया जाएगा। यूजी पार्ट 2 (ओल्ड कोर्स) सत्र 2018-21 के परीक्षा परिणम का कार्य शुरू कर दिया गया है, छात्र हित को देखते हुये इनका परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा।
परीक्षा नियंत्रक डॉ एसके पाण्डेय ने यह भी बताया कि एनपीयू विश्वविद्यालय सेमेस्टर- 1 सत्र (12019-22) एवम सेमेस्टर lll सत्र(2018-21) के छात्र भी प्रोविजनल मार्क्स सीट npuuniv.in वेवसाईट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है।
Comments
Post a Comment