पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979876793 नेहरू युवा केंद्र पलामू के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के 159वीं जयन्ती के अवसर पर 12 जनवरी से 18 जनवरी तक युवा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया था। उसी के तत्वधान मे पाटन प्रखंड के ग्राम इमली में युवा कौशल दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम की शुरूवात स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आशुतोष तिवारी ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवाओं के पलायन को लेकर की गई।मौके पर उपस्थित एनवाईभी आशुतोष तिवारी ने कहा युवा समाज के रीढ़ होते हैं, आज सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन की जो आबादी है सरकारी रिकार्ड से भी अत्यधिक हैं। आगे उन्होंने कहा अगर सरकार को आत्मनिर्भर भारत बनानी है तो किसी भी कौशल को नाकारा नहीं जा सकता है, आज आज स्किल की सबसे ज्यादा डिमांड है। दुनिया के लिए एक स्मार्ट और स्किल मैन पावर भारत में है। स्किल के जरिए खुद को और देश कोआत्मनिर्भर बनना है।हमें नए सिरे से स्किल इंडिया का मिशन चलाना होगा।इस कार्यक्रम में पाट...