Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मांग

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

छतरपुर पाटन विधानसभा के पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के सभी सदस्यों ने आज पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार से मुलाकात की।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 छतरपुर पाटन विधानसभा के पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के सभी सदस्यों ने आज पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान विधायक श्रीमति पुष्पा देवी के नाम लिखा मांग पत्र भी सौपा। पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की मुख्य दो माँगे थी । पहली उचित मानदेय और दूसरी स्थायीकरण। इन सभी समस्यायों के समाधान  के संबंध में पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि जल्द ही इस दिशा में कार्य किया जाएगा। इस मौके पर पंचायत सचिवालय संघ के सभी प्रखंड अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित थे।

ग्रामीणों ने किया श्री बंशीधर नगर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाने का मांग

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  बंशीधर नगर अनुमंडल के ग्रामीणों ने डीआरएम धनबाद मंडल को आवेदन देकर गढ़वा रोड चोपन रेलखंड पर स्थित नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर बन रहे प्लेटफार्म पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण एक छोर से दूसरे छोर तक कराने की मांग किया है। ग्रामीणों ने कहा है कि पूर्व में एक छोर से दूसरे छोर तक फुट ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव था।इसके लिए खंभा भी खड़ा कर दिया गया है लेकिन जानकारी के अनुसार सीनियर बीएन फोर के निरीक्षण के बाद प्लेटफॉर्म 1 से 2 तक ही फुट ओवर ब्रिज बनाने का निर्देश दिया गया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित फुटओवर ब्रिज के दूसरी तरफ अस्पताल, प्राथमिक विद्यालय दो मध्य विद्यालय एवं एक महाविद्यालय है। लगभग प्रतिदिन हजारो लोगों का आना जाना लगा रहता है, वहीं सुदूरवर्ती क्षेत्र भवनाथपुर, केतार, खरौंधी, बिशुनपुरा सहित अन्य प्रखंडों के आम यात्रियों को रेल यात्रा में काफी परेशानी होगी। जानकारी के अनुसार अब रेल विभाग द्वारा प्लेटफार्म 1 से 2 तक फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है, ऐसी स्थिति में लोगों को प्ल...