पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 लोहरदगा में 3 माह तक अभ्यर्थियों को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जायेगा सहायक समाहर्ता सह नीलांबर- पितांबरपुर के प्रभारी बीडीओ आशीष अग्रावल ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर ओरिया कला पंचायत के 8 अभ्यर्थियों को सिलाई प्रशिक्षण हेतु लोहरदगा रवाना किया।इन आठ अभ्यर्थियों को लोहरदगा में 3 माह तक सिलाई हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा जिसके पश्चात वह स्वावलंबी होकर रोजगार से जुड़ सकेंगी।ज्ञातव्य है कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विकास कौशल योजना के तहत इन अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।मौके पर जेएसएलपीएस के बीपीएम शिव कुमार उपाध्याय,बीपीओ नवनीत पांडे,कलस्टर कोऑर्डिनेटर अनीश कुमार,अरुण कुमार व जेएसएलपीएस के अन्य कर्मी उपस्थित थे। विज्ञापन