पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 यह जानकारी मिली कि विश्रामपुर के एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता के पुत्र को स्मार्टफ़ोन नही रहने के कारण वह बच्चा ऑनलाइन का क्लास लेने से वंचित हैं तो वो खबर पढते पलामू पुलिस कप्तान ने त्वरित मानवीय रूप दिखाते हुए आज अपने आवास पर बुलाकर उक्त पत्रकार पुत्र को नया स्मार्टफ़ोन एवं गिफ्ट स्वरूप मिठाई प्रदान किये विज्ञापन इस अवसर पर पलामू एसपी और उनकी धर्मपत्नी ने पत्रकार पुत्र के उज्जवल भविष्य की कामना की टी वो पी टु के जवान मुकेश कुमार सिंह ने पैदल पत्रकार और उनके पुत्र को पुलिस आवास पर पहुंचाया फिर वापस रेलवे स्टेशन पहुचाया पलामू पुलिस अधीक्षक के इस सामाजिक कार्य के लिए जिले के कई पत्रकारो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार प्रकट किया है