Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शपथ समारोह

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

हरिहरगंज व हैदरनगर थाना में हुआ शपथ समारोह

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को हरिहरगंज पुलिस प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। इसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी दीपक कुमार ने की। हरिहरगंज थाना परिसर में एसआई इंद्रदेव राम ने पुलिस अधिकारियों व जवानों को शपथ दिलाई। समारोह में थाना प्रभारी दीपक कुमार सहित एसआई इंद्रदेव राम, पीएसआई सोनू दास, अवध किशोर पांडेय, सुमित कुमार दास, नीतीश कुमार, एएसआई, उमर खान, एसएन सिंह, रविद्र कुमार,देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व पुलिस कर्मी उपस्थित थे। इधर हैदरनगर थाना में भी राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने सभी पुलिस कर्मियों शपथ दिलाई। इस मौके पर थाना प्रभारी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ,एएसई निर्भय कुमार,महेश राम,आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।