Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मौसम

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

तात्कालिक मौसम अपडेट

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है! विज्ञापन

झारखंड में 3 दिन तक भारी बारिश के आसार

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का बना है क्षेत्र, इसके कारण राज्य के मौसम में अगले तीन दिनों तक आएगा बदलाव  झारखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। 28 जुलाई से इसके कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इसका असर राज्य के मौसम पर देखने को मिलेगा।इसके कारण मंगलवार से लेकर 30 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है। आज इन जिलों में हो सकती है बारिश मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मंगलवार को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, देवघर,धनबाद, दुमका,पलामू, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुर और साहेबगंजमें कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। साथ ही, वज्रपात और मेघ गर्जन की भी संभावना है। विज्ञा...

मौसम ने दी दस्तक, बेघर हुआ राजहरा के राजेंद्र भुइयाँ

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पाटन प्रखंड के राजहारा पंचायत के खाम्ही गावं के राजेंद्र भुइयाँ का घर पहली बारिश में ही गिर गया,पीड़ित लाभुक के चार लड़की एवं 2 लड़का है, परिवार में कुल 12 सदस्य है.बेघर हो जाने से पीड़ित बहुत परेशान है, वो गरीबी रेखा के नीचे भी भी आता है, लेकिन अब उसे आवास का लाभ भी नहीं मिल पाया है,इसमें किसकी लापरवाही है, अब तक इन्हें आवास का लाभ क्यों नहीं मिल पाया, लाभुक के माता पिता के नाम भी 2011 एस सी डाटा में नाम है फिर भी इन्हें आवास का लाभ क्यों नहीं मिल पाया, ये जाँच का विषय है, क्या कहते है पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड विकाश पदाधिकारी पाटन ने कहा कि इन्हें तत्कालीन लाभ का जो प्रवधान है कराया जाएगा इनकी परिवार में जो विधवा है उनको 5 दिन के अंदर अम्बेडकर आवास मुहैया करवा दिया जाएगा,पंचायत मुखिया राजमुनार देवी ने लाभुक को आश्वासन दिया कि प्रखंड विकाश पदाधिकारी से बात कर मुवाजा राशि के लिए बात करेंगे,वार्ड सदस्य चंद्रशेखर पाण्डेय एवं पंचायत समिति खुशबू देवी ने कहा कि पीड़ित लाभुक में बहुत लगभग 12 परि...

तत्कालिक मौसम चेतावनी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +917979886793 धनबाद गढ़वा गिरिडीह कोडरमा तथा पलामू जिले के कुछ भागों में 2 से 3 घंटे में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। विज्ञापन

तात्कालिक मौसम अपडेट

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +917979886793 बोकारो... चतरा... हजारीबाग... पलामू... रामगढ़... रांची... जिले के कुछ भागों में  हल्के दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ हल्की वर्षा होने की प्रबल संभावना है!! विज्ञापन झारखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश, 30- 40 किमी की रफ़्तार से चल सकती है हवा  अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान देश के पांच तटवर्ती राज्यों में तबाही मचा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस तूफान के बाहरी बादलों का असर राज्य में देखने को मिलेगा। इसके कारण राज्य के कई हिस्सों में आज रात से हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छा सकते हैं। हालांकि आने वाले दो से तीन दिनों में अगर कहीं बारिश होगी तो वो लोकल फैक्टर के कारण होगी.एनएफ। मौसम विज्ञानी  के अनुसार आज राज्य में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, गढवा, पलामू, चतरा, कोडरमा, धनबाद, दुमका, और गिरिडीह जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

झारखंड में मौसम:रांची के साथ पलामू और गढ़वा में भी आज छाएंगे बादल, हल्की बारिश के भी हैं आसार

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन रांची सहित आसपास के जिलों में शुक्रवार को आसमान में बादल छाएंगे। बारिश के आसार भी हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 मार्च तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब 1-3 तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। गुरुवार को भी दिन भर तेज धूप के बाद शाम को हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया झारखंड के इन जिलों में हो सकती है बारिश मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में बादल छाने के साथ तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ इलाकों में वज्रपात की संभावना भी जताई गई है।

झारखंड के करीब सभी जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 झारखंड के करीब सभी जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है. तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है. इससे अब गर्मी का एहसास होने लगा है अधिकतम तापमान में सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार दो मार्च तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा डालटनगंज का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस अधिक है. श्री आनंद के अनुसार दो मार्च तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो सकता है

मौसम में रखें अपना खास ख्याल - अभिषेक सिंह धानुक

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 मौसम में हो रहे परिवर्तन के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में चिकित्सकों का मानना है कि मौसम में बदलाव के अनुसार लोगों को अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना चाहिए। बच्चे, बूढ़े और हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को बाहर निकलने के दौरान शरीर पर पर्याप्त कपड़े रखने चाहिए। ठंड का असर अब तक कम नहीं हुआ है। लिहाजा लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। डॉ. अभिषेक कुमार के अनुसार मौसम के अनुसार शरीर के बदलाव में थोड़ा समय लगता हैं। इस लिए जरूरी है कि सतर्कता रखी जाए।

अगले 3 दिनों तक बारिश, फिर बदला मौसम का मिजाज

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  वेलेंटाइन डे के मौके पर आज मौसम खुशगवार बना रहेगा। हालांकि साेमवार से अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में बसंत पंचमी के अवसर पर आसमान में बादल रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 16 से 17 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। मौसम में बदलाव की शुरुआत सोमवार से हो सकती है। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। हवा में आद्रर्ता की मात्रा अधिकतम 53 फीसद तथा न्यूनतम 31 फीसद दर्ज की गई है। रविवार को आसमान साफ रहने का अनुमान है। युवाओं की ओर से आज वैलेंटाइन का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान मौसम मेहरबान रहने की उम्मीद है।

चक्रवाती तूफान 'निवार' कल शाम में भारत में दस्तक देगा, हो सकती है भारी बारिश

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 25 या 26 नवम्बर 2020 को दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान निवार बुधवार शाम कराईकल और ममल्लापुरम के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार कर सकता है। तटीय इलाकों में जारी किए गए अलर्ट के मद्देनज़र स्थानीय लोग अपने कच्चे मकानों के छप्परों को रस्सियों और पॉलीथीन की सहायता से बांध रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तमिलनाडु और पुदुचेरी के मुख्यमंत्रियों से इसको लेकर बात की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवार चक्रवात के मद्देनजर उत्पन्न स्थिति के बारे में तमिलनाडु और पुदुचेरी के मुख्यमंत्रियों से बात की है और उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

मौसम का फिर से बदला मिजाज , हो रही तेज बारिश।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  पांकी में मौसम का बदला मिजाज , तेज बारिश के कारण , छठ पूजा पंडालों, फल दुकान , छठ पूजा बाज़ार को लेकर काफी चिंतित। फसलों को भी नुकसान। हवा के साथ हो रही बारिश व बादल छाए रहने से अब सब्जी, चना, सरसों ,अरहर , धान , की फसल को नुकसान होने लगा है।

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला, पलामू में 11 मिमी वर्षा, छठ के दिन होगी बारिश, तापमान 4 डिग्री तक गिरेगा

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। खिली धूप की जगह बुधवार को आसमान में बादल छाये रहे। पलामू में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई, जिससे सर्दी बढ़ गयी। मौसम विभाग ने छठ महापर्व के दिन बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही कहा है कि सुबह के अर्घ के दिन तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने 5 दिन के मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि मंगलवार से ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन था, जो अभी भी अरब सागर में मौजूद है। इसी के असर से झारखंड के आसमान में बादल छाये रहे। दो दिन तक आसमान में बादल रहेंगे। 20 नवंबर को हल्की बारिश होगी और उसके बाद दो दिन मौसम साफ रहेगा। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक श्री आनंद ने कहा कि 21 नवंबर से तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ दो दिन बाद झारखंड पहुंच जायेगा। इसकी वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आयेगी और सर्दी बढ़ जायेगी। मौसम केंद्र के मुताबिक, 18 नवंबर को...