पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का बना है क्षेत्र, इसके कारण राज्य के मौसम में अगले तीन दिनों तक आएगा बदलाव
झारखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। 28 जुलाई से इसके कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इसका असर राज्य के मौसम पर देखने को मिलेगा।इसके कारण मंगलवार से लेकर 30 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है। आज इन जिलों में हो सकती है बारिश मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मंगलवार को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, देवघर,धनबाद, दुमका,पलामू, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुर और साहेबगंजमें कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। साथ ही, वज्रपात और मेघ गर्जन की भी संभावना है।विज्ञापन
Comments
Post a Comment