Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ऐतिहासिकता

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

बोकारो जिला सदर अस्पताल को मिला राष्ट्रीय लक्ष्य प्रमाणिकता एनएलसी मिलना ऐतिहासिक और गौरव की बात : डॉ रेणु भारती

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  देश के चिकित्सा संस्थान के लेबर रूम एवं मैटरनिटी ओटी सुदृढ़ीकरण हेतु चलाई जा रही राष्ट्रीय स्तरीय लक्ष्य मूल्यांकन में जिला अस्पताल बोकारो ने राष्ट्रीय सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है। इसका नीति आयोग ने प्रशंसा की है।उपायुक्त बोकारो राजेश सिंह ने शनिवार को इस सफलता के लिए  सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रेणु भारती समेत पूरी टीम को बधाई दी है। यह मूल्यांकन दो स्तर पर किया जाता है, पहले राज्य स्तरीय मूल्यांकन किया जाता है, अगर राज्य स्तरीय मूल्यांकन में संस्था सफल होती है तो उस संस्थान का राष्ट्रीय मूल्यांकन,MOHFW एवं NHSRC द्वारा गठित टीम द्वारा किया जाता है। वर्ष 2020 -21 में सूबे के दो स्वास्थ्य संस्थान ने नेशनल लक्ष्य सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है। जिसमें जिला अस्पताल (डीएच) बोकारो एवं जिला अस्पताल खूंटी शामिल है। वहीं, सिविल सर्जन डॉ.अशोक कुमार पाठक ने इस सफलता का श्रेय उपायुक्त महोदय के कुशल नेतृत्व, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रेणु भारती  के कठिन परिश्रम , लगन और उनकी टीम के अथक सहयोग से पुरी टीम को दिया है। डॉ ...