Skip to main content

Posts

Showing posts with the label No Car Day

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

कल से रांची में हर शनिवार होगा अब -- No Car Day

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन   रांची की सड़कों पर कल नहीं चलेगी 2,06,766 कारें,  साइकिल सवारों के लिए शनिवार को निगम की सभी पार्किंग फ्री पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शहर में 13 मार्च से 'शनिवार नाे कार' अभियान की शुरुआत हाेगी। झारखंड चैंबर, साइकिल क्लब सहित कई संस्थाओं ने इस अभियान को अपना समर्थन दिया है। मोरहाबादी मैदान से इस अभियान की शुरुआत हाेगी। नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने आम लाेगाें से शनिवार काे साइकिल से ही कार्यालय आने की अपील की है। कहा कि घर से सब्जी-दूध या काेई सामान लाना हाे तो साइकिल का ही इस्तेमाल करें। रांची में एक आंकड़े के मुताबिक़ 2 लाख 6 हज़ार से ज्यादा कार चलती है।    कल नगर निगम के पार्किंग स्थलों में निःशुल्क लगा सकेंगे साइकल  शनिवार को रांची शहर में कार पर यात्रा करने के खिलाफ एक जन अभियान होगा। जो लोग साइकल से अपने दफ्तर या अन्य कामो में निकल रहे है उनके लिए नगर निगम की पार्किंग में निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी। साइकल पार्क करने के लिए निःशुल्क नगर निगम के पार्किंग का उपयो...