पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 मां तारा से राज्य में सुख शांति समृद्धि और सम्यक विकास की कामना की मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज सपरिवार बंगाल के बीरभूम जिला के रामपुरहाट स्थित तारापीठ मंदिर का दर्शन कर पूरे विधि विधान से मां तारा की पूजा अर्चना की । मां तारा से राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की मुख्यमंत्री ने कामना की । मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सम्यक विकास और राज्यवासियों के कल्याण और खुशहाली के लिए मां तारा से आशीर्वाद लिया हूं । मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन, पिता और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन, माता श्रीमती रूपी सोरेन, विधायक सीता सोरेन और अन्य पारिवारिक सदस्यों ने मंदिर में मां तारा की आराधना की ।