Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भारत बंद

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

8 करोड़ व्यापारियों का भारत बंद आज, जानें किन सेवाओं पर पड़ेगा असर और क्या खुलेगा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 नई दिल्ली: देशभर के 8 करोड़ से ज्यादा व्यापारियों और परिवहन व श्रमिक संघों ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) में सुधार और ई-बिल को लेकर शुक्रवार (आज) को भारत बंद (Bharat Bandh) बुलाया है. इस बीच दिल्ली की सीमाओं पर नए कृषि कानूनों (New Agriculture Laws) के खिलाफ प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने किसानों से भारत बंद में शांतिपूर्ण तरीके से भाग लेने की अपील की है. इस फैसले का समर्थन करते हुए ट्रांसपोर्टर्स संगठनों (Transporters Association) ने सुबह 6 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक चक्का जाम करने का ऐलान किया है. भारत बंद क्यों? व्यापारियों और अन्य संघों का भारत बंद (Bharat Bandh) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के प्रावधानों में समीक्षा की मांग को लेकर किया जा रहा है. इसके अलावा ई-वे बिल (E-way Bill) को खत्म करने को लेकर ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (एआईटीडब्ल्यूए) ने भी भारत बंद का समर्थन किया है.

व्यापारियों का कल भारत बंद, रांची में भी बंद रहेगा बाज़ार और थमे रहेंगे पांच सौ ट्रको के पहिये

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 जीएसटी व्यवस्था को सरल बनाने और ई-वे बिल की वैद्यता को कम करने की मांग को लेकर व्यापारियों के शीर्ष संगठन द कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने 26 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है. इसी के साथ सड़क परिवहन क्षेत्र की सर्वोच्च संस्था ऑल इंडिया ट्रांसपोटर्स वेलफेयर एसोसिएशन (AITWA) ने कैट के समर्थन में इसी दिन ‘चक्का जाम’ का ऐलान भी किया है. इसकी वजह से 26 फरवरी को सभी व्यावसायिक बाजार बंद रहेंगे. सभी राज्य स्तरीय-परिवहन संघों ने भारत सरकार द्वारा पेश किए गए नए ई-वे बिल कानूनों के विरोध में कैट का समर्थन किया है. ट्रांसपोर्ट के कार्यालयों को इस दौरान पूरी तरह बंद रखने की घोषणा की है. किसी भी प्रकार की माल की बुकिंग, डिलीवरी, लदाई/उतराई बंद रहेगी. सभी परिवहन कंपनियों को विरोध के लिए सुबह 6 से शाम के 8 बजे के बीच अपने वाहन परिचालन को बंद रखने के लिए कहा गया है. रांची में भी दिखेगा व्यापक असर व्यापारिक संगठनो के भारत बंद का रांची में भी व्यापक असर देखने को मिलेगा. रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने कैट के भारत बंद को अपना समर्थन दिय...