पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
जीएसटी व्यवस्था को सरल बनाने और ई-वे बिल की वैद्यता को कम करने की मांग को लेकर व्यापारियों के शीर्ष संगठन द कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने 26 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है. इसी के साथ सड़क परिवहन क्षेत्र की सर्वोच्च संस्था ऑल इंडिया ट्रांसपोटर्स वेलफेयर एसोसिएशन (AITWA) ने कैट के समर्थन में इसी दिन ‘चक्का जाम’ का ऐलान भी किया है. इसकी वजह से 26 फरवरी को सभी व्यावसायिक बाजार बंद रहेंगे.
सभी राज्य स्तरीय-परिवहन संघों ने भारत सरकार द्वारा पेश किए गए नए ई-वे बिल कानूनों के विरोध में कैट का समर्थन किया है. ट्रांसपोर्ट के कार्यालयों को इस दौरान पूरी तरह बंद रखने की घोषणा की है. किसी भी प्रकार की माल की बुकिंग, डिलीवरी, लदाई/उतराई बंद रहेगी. सभी परिवहन कंपनियों को विरोध के लिए सुबह 6 से शाम के 8 बजे के बीच अपने वाहन परिचालन को बंद रखने के लिए कहा गया है.
रांची में भी दिखेगा व्यापक असर
व्यापारिक संगठनो के भारत बंद का रांची में भी व्यापक असर देखने को मिलेगा. रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने कैट के भारत बंद को अपना समर्थन दिया है. इससे पूरे राज्य में कल उत्पादों की ढुलाई/सप्लाई बंद रहेगी. व्यावसायिक बाज़ार भी पूरी तरह से बंद रहेंगे. रांची में उत्पादों की सप्लाई करने वाले पांच सौ ट्रको के पहिये कल थमे रहेंगे. भारत बंद को रांची के लोकल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन दिया है. झारखंड में लोक जनशक्ति मजदूर यूनियन, झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन, रांची लोकल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, झारखंड ट्रक ओनर्स एसोसिएशन, झारखंड मोटर संघ के साथ साथ अन्य व्यापारिक और ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने भारत बंद का समर्थन किया है.
Comments
Post a Comment