पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
उप विकास आयुक्त ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं जेएसएलपीएस के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 सभी बीपीओ व आवास के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर के वेतन पर डीडीसी ने लगाई रोक उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार को मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं जेएसएलपीएस के तहत संचालित योजनाओं के प्रखंडवार समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी.डीआरडीए के सभागार में आयोजित इस बैठक में डीडीसी ने पशुधन योजना,बिरसा हरित ग्राम योजना,वीर शाहिद पोटो हो खेल विकास योजना,रिजेक्ट ट्रांजैक्शन,प्रधानमंत्री आवास योजना, भीमराव अंबेडकर आवास योजना एवं लंबित इंदिरा आवास योजना की समीक्षा की.समीक्षा के दौरान फर्स्ट एफटीओ में एकाउंट वेरिफिकेशन के पश्चात गैप रहने पर संबंधित आवास के प्रखंड समन्वयक की मानदेय काटने की हिदायत गयी.डीडीसी मेघा भारद्वाज ने 31 मार्च तक लंबित सभी इंदिरा आवासों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया. सभी बीपीओ व आवास के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर के वेतन पर डीडीसी ने लगाई रोक समीक्षा के दौरान पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2016- 21 एवं आवास प्लस में आवास की पूर्णता के अनुरूप नहीं होने पर उप विकास आयुक्त ...