पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
दिनांक 31.3 .2021 को प्रखंड विकास पदाधिकारी ,बिश्रामपुर के द्वारा इस प्रखंड के दूरस्थ पंचायत घासीदाग, मे मनरेगा के तहत क्रियान्वित योजना
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
दिनांक 31.3 .2021 को प्रखंड विकास पदाधिकारी ,बिश्रामपुर के द्वारा इस प्रखंड के दूरस्थ पंचायत घासीदाग, मे मनरेगा के तहत क्रियान्वित योजना "जानकीनगर से सुरेंद्र राम का घर होते हुए अग्रवाल स्कूल तक मिट्टी मोरम पथ निर्माण "स्थल जांच की गई ।।
इस योजना की प्राककलित राशि ₹465000 है ,जबकी इस योजना में नरेगा शॉट के एमआईएस के अनुसार ₹140000 मात्र ही खर्च हुए हैं।। एमआईएस सॉफ्ट के अवलोकन से यह पता चला कि करीब 6 माह से ज्यादा हो गए कि इसमें कोई भी ही EMR मस्टरोल निर्गत नहीं हुआ है..।।
मैंने यह निर्देश दिया कि इस पथ की महता को देखते हुए कि इस पथ निर्माण मे अभिलंब इस ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत मुखिया, कनिया अभियंता श्री मनीष कूजूर इत्यादि को निर्देश दिया कि इसमें इस ग्राम व गॉरम पंचायत के अकुशल मजदूरों को कार्य आवंटित करते हुए इस मिट्टी मोरम पथ को शीघ्र से शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें ।।इस जांच में कनीय अभियंता मनीष कुजुर ,प्रधान कार्यकारी समिति ग्राम पंचायत पासीघाग, ग्राम रोजगार सेवक गुलाम सरवर और अन्य कर्मी सहित वहां के ग्रामीण उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment